बापूजी के जुड़वां बेटे भी कर चुके तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम, जेठालाल की लगा दी थी क्लास

Amit Bhatt Twin Featured In Aka Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता शो में चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा यानी बापूजी का किरदार अमित भट्ट निभा रहे हैं। अमित के दोनों बेटे इस शो का हिस्सा रहे हैं...

Amit Bhatt Aka Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Bapuji Real Life Twin sons featured in the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तारक मेहता शो में चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा यानी बापूजी है का किरदार अमित भट्ट निभा रहे हैं। 
  • जेठालाल के पिता चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा बने अमित भट्ट को इस शो से दर्शकों का खूब प्यार मिला है।
  • कम ही लोग जानते हैं कि इस टीवी शो में अमित भट्ट के रियल लाइफ बेटों की भी एंट्री हो चुकी है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे टाइम से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। पिछले एक दशक में इस टीवी शो की अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग बन चुकी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक-एक किरदार आज घर-घर पहचाने जाते हैं। उनके रोल और नाम बहुत पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में तारक मेहता शो का एक किरदार चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा यानी बापूजी है। ये किरदार शो में अमित भट्ट निभा रहे हैं। 
जेठालाल के पिता चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा बने अमित भट्ट को इस शो से दर्शकों का खूब प्यार मिला है। उनके रोल को फैन्स खूब पसंद करते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि इस टीवी शो में अमित भट्ट के रियल लाइफ बेटों की भी एंट्री हो चुकी है। अमित के दोनों बेटे इस शो का हिस्सा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@amitbhattmkoc) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kingdev9) on

जी हां, बापूजी के रियल लाइफ बेटे तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुके हैं। इन दिनों एक पुराना वीडियो सेट से सामने आया है जिसमें अमित भट्ट के दोनों बेटे नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमित भट्ट का बेटा जेठालाल के बेटे टप्पू का दोस्त बना है। जो कि फोन करके टप्पू के साथ प्रैंक करते हैं और उसे डराने की कोशिश करते हैं। हालांकि टप्पू की जगह फोन उस वक्त जेठालाल उठा लेते हैं और बच्चे मिलकर उनको ही धमकी देने लगते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@amitbhattmkoc) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@amitbhattmkoc) on

आपको बता दें, अमित भट्ट रियल लाइफ में शादीशुदा हैं और उनके जुड़वां बेटे हैं। ये ही दोनों बेटे बचपन में तारक मेहता का उल्टा के एपिसोड में नजर आ चुके हैं। वैसे अब ये दोनों काफी बड़े हो चुके हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर