TV Serial In December 2019: एकता कपूर के नागिन-4 से मास्टरशेफ तक, दिसंबर में शुरू हो रहे ये 5 टीवी सीरियल

TV Serial Going On Air in December: अब साल का आखिरी महीना चल रहा है और दिसंबर में भी टीवी स्टार्स अपने फैन्स के लिए एक से बढ़कर एक नए सीरियल्स लेकर आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन टीवी शोज पर....

Naagin 4 To other TV Serial Going On Air in December 2019
टीवी सीरियल।  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी सीरियल से लेकर रियलिटी शोज तक ने साल 2019 में लगातार छोटे परदे पर दर्शकों को एंटरटेनमेंट किया है। अब साल का आखिरी महीना चल रहा है और दिसंबर में भी टीवी स्टार्स अपने फैन्स के लिए एक से बढ़कर एक नए शोज लेकर आ रहे हैं। अब एकता कपूर को ही ले लीजिए। उनका मचअवेटेड टीवी सीरियल नागिन-4 भी 14 दिसंबर से ऑनएयर होने वाला है। नागिन-4 के प्रोमो सामने आ चुके हैं जो कि ऑडियंस को खूब पसंद आ रहे हैं। चौथे पार्ट के ल‍िए प्रोड्यूसर एकता कपूर ने दो बेहद खूबसूरत अदाकाराओं को चुना है। नागिन 4 के लिए जिन अभिनेत्रियों को फाइनल किया गया है वो जैस्मीन भसीन और निया शर्मा हैं। वैसे सिर्फ नागिन-4 ही नहीं टीवी पर कई और सीरियल भी है जो दिसंबर में ऑनएयर हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन टीवी शोज पर....
मास्टरशेफ-6
खाना-खजाना का शौक रखने वाले दर्शकों के लिए भी जल्द टीवी पर मास्टरशेफ वापस आ रहा है। जी हां, मास्टरशेफ इंडिया अपने छठवें सीजन के साथ 7 दिसंबर को ऑनएयर होने जा रहा है। शो के प्रोमोज सामने आ चुके और इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@starplus) on


शुभारंभ
महिमा मकवाना भी छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं। 2 दिसंबर से उनका भी टीवी सीरियल शुभारंभ ऑनएयर हो गया है। इस रोमांटिक ड्रामा सीरियल में महिमा टीवी एक्टर अक्षित सुखिजा के साथ लीड रोल निभा रही हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 


ये हैं चाहतें 
दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल का टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें बंद हो रहा है और जल्द इसका सीजन 2 ये हैं चाहतें शुरू होने वाला है। सीरियल के दूसरे पार्ट में एकता कपूर ने एक्टर अबरार काजी और सरगुन कौर लुथरा को साइन किया है। ये हैं चाहतें का प्रोमो सामने आ चुका है और खबर है कि मिड दिसंबर में शो ऑनएयर हो जाएगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@starplus) on


बेहद-2   
जेनिफर विगेंट का मोस्ट अवेटेड सीरियल बेहद 2, 2 दिसंबर से ऑनएयर हो चुका है। बेहद-2 ने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को रिप्लेस किया। शो में जेनिफर के अपोजिट इस बार शिविन नारंग लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर