Neha Kakkar, Aditya: नेहा कक्कड़ से बेटे की शादी करवाना चाहते हैं उदित नारायण, आदित्य ने इस वजह से किया इंकार

Udit Narayan on Aditya Narayan & Neha Kakkar marriage: काफी वक्त से नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण को लेकर चर्चा है। आदित्य के पिता उदित नारायण भी नेहा के नाम से आदित्य को चिढ़ाते हैं।

Udit Narayan on Aditya Narayan & Neha Kakkar marriage
Udit Narayan on Aditya Narayan & Neha Kakkar marriage  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ को लेकर बोले उदित नारायण
  • नेहा ने करवाना चाहते हैं बेटे की शादी
  • आदित्य नारायण का है ये जवाब

टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल 11 अब खत्म हो चुका है। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग के साथ-साथ एक और बात बहुत लोकप्रिय रही। शो के होस्ट आदित्य नारायण और जज नेहा कक्कड़ की मस्ती भरी छेड़छाड़ फैंस को बहुत पसंद आई। कुछ वक्त से नेहा और आदित्य की शादी की खबरें भी आने लगी, लेकिन बाद में बताया गया कि ये सिर्फ टीआरपी के लिए मजाक किया गया था। भले ही ये मजाक हो, लेकिन आदित्य के पिता मशहूर सिंगर उदित नारायण, नेहा को लेकर कुछ और ही सोचते हैं।

नेहा से आदित्य की शादी को लेकर उदित नारायण ने कही ये बात
उदित नारायण अपने बेटे आदित्य की शादी नेहा से करवाना चाहते हैं। लेकिन आदित्य इस बात में राजी नहीं हैं, क्योंकि वे अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। हाल ही में टेलीचक्कर से हुई बातचीत में उदित नारायण ने बताया कि आप विश्वास नहीं करेंगे, मैं आदित्य को नेहा के नाम से चिढ़ाता रहता हूं। मैंने उसे नेहा से शादी करने के लिए भी कहा है। लेकिन वो मेरी बात को नजरअंदाज कर देता है और कहता है कि वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहता है। नेहा आज के वक्त में एक टॉप सिंगर हैं और अच्छा काम कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_nehaaditya_) on

नेहा ने बताया था कि आदित्य करेंगे अपनी गर्लफ्रेंड से शादी
वहीं कुछ वक्त पहले नेहा ने आदित्य को लेकर कुछ और ही बात कही थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि आदित्य बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं। उनका दिल सोने का है। मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे अच्छे दोस्त इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे हैं। मैं उन्हें सभी खुशियां और कई वर्षों के साथ की शुभकामनाएं देती हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_nehaaditya_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_nehaaditya_) on

आपको बता दें कि इंडियन आइडल के सेट पर नेहा और आदित्य को लेकर बहुत मस्ती होती थी। शो में आदित्य के पैरेंट्स उदित और उनकी वाइफ भी पहुंचे थे। जिन्होंने नेहा को चुनरी भी गिफ्ट की थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरों को हवा मिली। हालांकि बाद में उदित ने ये साफ किया कि ये सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया था। इंडियन आइडल 11 की अगर बात करें तो सनी हिंदूस्तानी इस शो के विनर बने हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर