Tik Tok: पति विवेक दाहिया की टीचर बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, पूछा- कुतुब मीनार कहां है?

Divyanka Tripathi Vivek Dhaiya Tik Tok Video: दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और विवेक दाहिया सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियोज पोस्ट करते हैं। अब विवेक ने टिक टॉक पर नया वीडियो शेयर किया है।

Divyanaka Tripathi, Vivek Dahiya
Divyanaka Tripathi, Vivek Dahiya 
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियोज पोस्ट करती हैं।
  • विवेक दाहिया ने टिक टॉक में एक फनी वीडियो पोस्ट किया है।
  • कोरोना के कारण दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया अलग-अलग कमरे में रह रहे हैं।

मुंबई. टीवी के सबसे पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये कपल खासकर टिक टॉक पर कई फनी वीडियोज पोस्ट करता है। ताजा वीडियो में दिव्यांका विवेक से सवाल पूछ रही हैं।

विवेक दाहिया ने अपने ऑशियल टिक टॉक अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिव्यांका एक टीचर बनीं हुई हैं। वह कह रही हैं- बच्चों दिल्ली में कुतुब मीनार है। वहीं, विवेक दाहिया सो रहे हैं। 

दिव्यांका विवेक को जगाकर पूछती हैं- मैंने क्या पढ़ाया अभी। इस पर विवेक कहते हैं- दिल्ली में कुतुब बीमार है। वीडियो के साथ विवेक दाहिया ने लिखा- दिल्ली में कुतुब मीनार है और दिल्ली की राजधानी बिहार है। इस वीडियो को 40 लाख लोग देख चुके हैं।

अलग-अलग कमरे में रह रहे हैं दिव्यांका-विवेक 
कोरोना के कारण दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया अलग-अलग कमरे में रह रहे हैं। दरअसल सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए दिव्यांका- विवेक ऐसा कर रहे हैं। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर खुद इसके बारे में पोस्ट किया था। 

दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर विवेक के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें वो लहंगा पहने हुए हैं। वहीं उनके पति सूट पहने दिख रहे हैं। फोटो के साथ दिव्यांका ने लिखा, 'हनी बन... हम अलग कमरे में हैं और मैं तुम्हें मिस कर रही हूं। इस फीलिंग का कोई अंत नहीं है। शुक्र है।'

पूरा किया था हैंड वॉश चैंलेज 
दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़ी जागरुकता शेयर कर रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में हैंड वॉश चैलेंज पूरा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर कर हाथ धोने का सही तरीका भी बताया था   

दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से यह अपील की थी कि वो इस तरीके को अपनाएं। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस से यह अपील की थी कि वो अपने घरों में ही रहें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर