क्‍या आपकी भी हड्ड‍ियों में से आती है आवाज, इन 5 चीजों में छ‍िपा है इस कमजोरी का इलाज

हेल्थ
Updated Oct 23, 2019 | 11:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

क्या आपको भी चलने या उठने-बैठने में हड्डियों के कटकने की आवाज आती है, तो ये हड्डियों कि कमजोरी(Joint Pain) की निशानी है। पांच चीजें अपनी डाइट (Bone Strengthening Foods) में शामिल कर आप इस समस्या से बच सकते हैं।

Bone Strengthening Foods
Know about Bone Strengthening Foods  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • खानपान में सुधार कर हड्डियों को मजबूत बनाएं
  • कैल्शियम ही नहीं विटामिन डी युक्त चीजें भी खाएं
  • सुबह की धूप में बैठने से हड्डियां मजबूत होंगी

कई बार चलते हुए अचानक से घुटने के पास या कोहनियों के पास खट-खट सी आवाज आती है। कभी घुटने में टबकन महसून होना या अचानक से चिलक जान, यह सब हड्डियों की कमजोरी की निशानियां है। अफसोस की बात ये है कि अब ये केवल बुर्जुग लोगों में नहीं बल्कि जवान लोगो में भी देखने को मिलने लगा है। खानपान में कैल्शियम, फॉसफोरस और विटामिन डी की कमी के कारण ये समस्या अब आम होती जा रही है। 

कई लोगों को सीढ़ियों पर चलते हुए दिक्कत आती है, ऐसा महसूस होता है कि घुटना चटक जाएगा। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ये हड्डियों की कमजोरी और ज्वाइंट्स पेन की शुरुआत हो सकती है। इसलिए आपने खानपान के साथ अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाना जरूरी होगा।

Home Remedies for Strong Bones / मजबूत हड्ड‍ियों के घरेलू उपाय

  1. मेथी के दाने हड्डियों की मजबूती की दवा हैं। मेथी को रोज रात में करीब दो चम्मच एक गिलास पानी में भिगा दें और सुबह उठ कर बासी मुंह इन मेथी के दानों को चबाकर खाएं और फिर इसके पानी को पी जाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा कि आपकी हड्डियों की समस्या दूर हो गई है।
  2. हड्डियों से आवाज तभी आती है जब जोड़ों में मौजूद लुब्रिकेंट्स कम होने लगता है या लिगामेंट्स घिसने लगते हैं। ऐसे में आपको ऐसी चीजें खानी होंगी जो इन लिगामेंट्स में लुब्रिकेंट्स को बढ़ाएं। इसके लिए आपको दूध और दूध से बनी हुई चीजें लेनी होंगी। कोशिश करें कि दूध जब रूम टेंपरेचर पर हो तभी उसे पीएं। चाहें तो दही भी ले सकते हैं।
  3. केवल कैल्शियम लेने से हड्डियों की समस्या दूर नहीं होगी इसके लिए आपको ऐसी चीजें भी लेनी होंगी जिसमें फॉसफोरस के साथ विटामिन डी भी मिले और आयरन भी। इसके लिए आप भुने चने के साथ गुड़ खाना शुरू करें। एक मुठ्ठी चना और एक गुड़ आपकी हड्डियों से जुड़ी कई समस्या का हल होगा। इसे खाने से घुटना चटकने या कट-कट की आवाज आना भी बंद हो जाएगी।
  4. कद्दू के बीज, सूरजमूखी के बीज और खरबूजे के बीज को भून कर खाने की आदत डाल लें। ये आपकी हड्डियों की मजबूती बेहतरीन दवा हैं। इनमें मौजूद गुड ऑयल आपके जॉइंट्स के लिगामेंट के लिए बहुत फायदेमंद होंगे।
  5. धूप में बैठें, अंडा खाएं : कैल्शियम तो आप खाने से ले लेंगे, लेकिन विटामिन डी शरीर में तभी एब्जॉर्ब होगा जब आप धूप के संपर्क में आएंगे। इसलिए सुबह 9 बजे से पहले की धूप रोज लेना शुरू करें। साथ में अंडा, ओमेगा थ्री फैटी एसिड या मछली का तेल लेना शुरू करें।

ये पांच उपाय आप करने शुरू कर दें और 15 दिन के अंदर आपकी हड्डियों की कमजोरी से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

अगली खबर