पूर्व आईआईटीयन ने डिओ से बनाया सैनिटाइजर, बचाव भी और खुशबू भी

हेल्थ
आईएएनएस
Updated Jul 02, 2020 | 23:09 IST

Deo Sanitizer for fight against Coronavirus: आईआईटी के एक पूर्व छात्र ने कोरोनावायरस से जंग के लिए एक खास सैनिटाइजर बनाया है। ये सैनिटाइजर डिओ से बनाया गया है।

Deo Sanitizer
Deo Sanitizer  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • पूर्व आईआईटीयन ने बनाया दिलचस्प और शानदार प्रोडक्ट
  • डिओ से बनाया सैनिटाइजर, खुशबू भी देगा, 8-10 घंटे वायरस से बचाव भी करेगा
  • हाथ ही नहीं, कपड़ों पर लगाया जा सकेगा सैनिटाइजर

कानपुर: आईआईटी-गुवाहाटी (IIT Guwahati) के एक सहायक प्रोफेसर के साथ मिलकर आईआईटी-कानपुर (IIT Kanpur) के एक पूर्व छात्र ने एक डिओडरेंट-कम-सैनिटाइजर तैयार किया है। ये न केवल कोरोनावायरस के खतरे को लगभग 7 से 10 घंटे तक दूर रखता है बल्कि खुशबू भी देता है।

इस परियोजना में इन दोनों लोगों ने कानपुर के फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर के साथ मिलकर काम किया है। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र आंशिक गंगवार ने कहा कि यह नया डिओडरेंट त्वचा और पर्यावरण के अनुकूल है और इसकी गंध तनाव से भी छुटकारा दिलाती है।

शरीर और कपड़ों पर कर सकते हैं इस्तेमाल

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, डिओडोरेंट का उपयोग शरीर और कपड़ों पर किया जा सकता है। इसमें सैनिटाइजर के घटक हैं जो कि कोरोनावायरस से लड़ने में मदद करते हैं। हमें पेटेंट मिल गया है और सैनिटाइजर-कम डिओडोरेंट शीघ्र ही बाजार में उपलब्ध होगा।

किन-किन चीजों से बना ये सैनिटाइजर

इस प्रोडक्ट में 80 प्रतिशत एथिल अल्कोहल, 10 प्रतिशत ग्रीन ऑयल, 10 प्रतिशत मॉइस्चराइजर न्यूट्रोगेना ऑयल और खुशबू के सुगंधित तेलों का भी उपयोग किया गया है। अब देखना ये होगा कि ये बाजार में लोगों के लिए कब उपलब्ध हो पाएगा।

अगली खबर