बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का निधन

Bhanwar Lal Sharma: भारतीय जनता पार्टी के के वरिष्ठ नेता और राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है।

Former Rajasthan BJP president Bhanwar Lal Sharma passes away
राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का निधन 
मुख्य बातें
  • राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का निधन
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख
  • भंवरलाल शर्मा की उम्र 95 साल थी, बीजेपी ने जताया दुखा

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भंवरलाल शर्मा का निधन हो हो गया है।  95 साल के साल भंवरलाल के निधन पर पार्टी के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भंवरलाल के निधन पर शोक दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति हैं। गहलोत ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

गहलोत ने जताया दुख

 गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।'

राजे ने किया ट्वीट

 राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भंवरलाल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, 'राजस्थान में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले भंवर लाल शर्मा जी का निधन समस्त भाजपा परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन का समाचार सुन मन व्यथित है। जनसंघ के स्तंभकार, उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक सफर में हमेशा गरीबों व वंचितों की आवाज उठाई तथा समाजसेवा को अपने जीवन का परम ध्येय माना।'

 बीजेपी ने जताया दुख

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि शर्मा ने राजनीति में एक मिसाल कायम की थी सादगी ईमानदारी एवं समय की प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश जी, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर जी ने भी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर