Mumbai School Admission: मुंबई के स्कूलों में अब आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य नहीं, कर सकते हैं यह काम

Mumbai School Admission: मुंबई के स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए कदम उठाया गया है। अब बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य नहीं होगा। मुंबई में कई गरीब और बेसहारा बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं जिस कारण ये कदम उठाया गया।

Mumbai School Admission
स्कूलों में एडमिशन को बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य नहीं 
मुख्य बातें
  • स्कूलों में एडमिशन के लिए बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य नहीं
  • मुंबई में कई गरीब और बेसहारा बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं
  • गरीब बच्चों के लिए उठाया कदम

Mumbai School Admission: मुंबई के स्कूलों में अब बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं होगा। दरअसल, मुंबई में कई गरीब और बेसहारा बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है। इस कारण ये कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र के स्कूलों में एडमिशन के लिए बच्चों का आधार कार्ड होना अनिवार्य नहीं है। आधार कार्ड की वजह से किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा।

विधान परिषद में यह ऐलान स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने किया। उन्होंने कहा कि, सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है कि स्कूलों में एडमिशन के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। सिर्फ आंकड़े जुटाने के लिए आधार कार्ड को जरुरी किया गया है।

बीजेपी सदस्य निरंजन डावखरे ने नियम 93 के तहत सूचना उपस्थित कर राज्य में स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों के आधार कार्ड को अनिवार्य किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत  बच्चों के पास आधार कार्ड न होने पर स्कूलों में एडमिशन मिलना जरुरी है। डावखरे ने कहा कि, कई बच्चों को आरटीई के तहत मिलने वाले एडमिशन को सिर्फ इसलिए नकारा जा रहा है क्योंकि उनके पास आधार कार्ड नहीं है।

एडमिशन को सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि, कई गरीब और बेसहारा बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है। ऐसे में इन बच्चों के एडमिशन को सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके जवाब स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि, इस मामले की जांच होगी और जिस किसी ने ऐसा किया होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं किसी बच्चे के पास आधार कार्ड होगा और वो जमा करवाना चाहता है, तो स्कूल में जमा करवा सकता है। बच्चे और माता-पिता चाहें तो आधार कार्ड बनवा भी सकते हैं। वहीं गरीब बच्चों के लिए सरकार कई कदम उठा रही है जिससे उनकी पढ़ाई पूरी हो सके। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर