Mumbai News: मुंबई में नशे में धुत महिला का बीच सड़क पर ड्रामा, पुलिसवाले के बाल खींचे, कॉलर पकड़ा और फिर....

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात शराब के नशे में धुत एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मी के साथ भी बदतमीजी की। यहां तक कि उसने पुलिसवाले का कॉलर भी पकड़ लिया। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Drunk Girl Misbehaved with Senior Police Cop video viral
मुंबई में नशे से धुत्त महिला ने पुलिसवाले के साथ की बदतमीजी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मुंबई में सड़क पर महिला ने किया ड्रामा
  • सड़क पर शराब के नशे से धुत थी महिला
  • पुलिस के साथ बदतमीजी, कॉलर पकड़ा

Mumbai News: नशे में इंसान कई बार ये भूल जाता है कि, वो क्या कर रहा है। इसी वजह से कई बार ऐसी हरकतें भी कर देता है, जिसका सिर्फ पछतावा ही नहीं बाद में नुकसान भी झेलना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आया है, जहां एक महिला ने शराब के नशे में धुत्त होकर पुलिसकर्मी से न सिर्फ बदतमीजी की बल्कि उसके कॉलर को पकड़कर घसीटा भी। इस मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गई। 

सड़क पर देर रात शराब पीकर ड्रामा करने वाली महिला के अंदाज ने वाकई सबको हैरान कर दिया। महिला शराब के नशे में काफी धुत थी और इस वजह से पुलिसकर्मी को भी कुछ नहीं समझ रही थी। महिला ने पहले पुलिसवाले से अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद जब पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसका कॉलर पकड़कर सड़क पर ही घसीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी किसी से फोन पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि, पुलिसकर्मी महिला की शिकायत अपने किसी अफसर से कर रहा था। 

मास्क भी छीनकर फाड़ डाला 

नशे में चूर महिला ने पहले पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा जिसके बाद उसका मास्क छीनकर फाड़ डाला। इससे पहले वह पुलिसकर्मी के बाल खींच रही थी और उसके साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल भी कर रही थी। हालांकि, महिला को नशे में देख पुलिसकर्मी उसकी सारी बदतमीजी सहता रहा और उसने अपनी ओर से एक भी बार हाथ या पैर चलाने की कोशिश नहीं की। जबकि महिला सब करने के बाद भी पुलिसकर्मी को अपशब्द कहती रही और बाद में गलत इशारे भी किए। 

सड़क पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाया 

देर रात सड़क पर ड्रामा करने वाली महिला का वहां मौजूद कई लोगों ने वीडियो भी बनाया। इस दौरान महिला की सारी गलत हरकतें वीडियो में कैद हो गई। बाद में किसी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो वायरल हो गई। अब लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर