महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पिता सहित दो गिरफ्तार

मुंबई समाचार
भाषा
Updated Aug 27, 2020 | 06:47 IST

मुंबई के रत्नागिरी स्थित पुलिस ने एक शख्स और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी ही बेटी के साथ रेप करने का आरोप है।

minor girl gives birth to child
नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म 

मुंबई : महाराष्ट्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को लड़की के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि घटना तब सामने आई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बच्चे के जन्म और नाबालिग लड़की की उम्र के बारे में सूचित किया।
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और उनका दोस्त 2018 से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।

उसकी शिकायत के आधार पर, पंतनगर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर