Mumbai BEST Electric Bus: बेस्ट की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा सितंबर से होगी शुरू, पूरी हुईं तैयारियां

Mumbai BEST Electric Bus: मुंबई वालों को जल्द की डबल डेकर बस की सुविधा मिलने वाली है। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बात की जानकारी बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि, प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सभी आवश्यक जरूरतों के साथ तैयार है।

Mumbai BEST Electric Bus
मुंबई में जल्द मिलेगी डबल डेकर बस सेवा की सुविधा  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • जल्द की डबल डेकर बस की सुविधा मिलने वाली है
  • बस सभी आवश्यक जरूरतों के साथ तैयार है
  • बस के सितंबर में शुरू होने की संभावना है

Mumbai BEST Electric Bus: मुंबई वालों को जल्द की डबल डेकर बस की सुविधा मिलने वाली है। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि, खूबसूरत दिखने वाली यह इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें होंगी। मुंबई में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें की अगले महीने यानी सितंबर में शुरू होने की संभावना है। इस बात की जानकारी बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) के अधिकारियों ने दी है। 

मुंबई में बेस्ट काफी वक्त से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चलाने को लेकर कोशिश कर रहा है। अब इन बसों के सितंबर से मुंबई में जनता के लिए शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि, प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सभी आवश्यक जरूरतों के साथ तैयार है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे बेस्ट तक पहुंचाया जाएगा।

सितंबर से जनता के लिए सड़कों पर उतरेंगी बसें

बेस्ट के आधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि, डिलीवरी के बाद पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को कुछ परीक्षणों से गुजरने की उम्मीद है। इसलिए, यह सितंबर से जनता के लिए सड़कों पर उतरेंगी। बस तैयार करने वाली संबंधित निजी निर्माण कंपनी ने हाल ही में मुंबई में बस का प्रदर्शन करने के लिए एक कार्यक्रम भी रखा था, हालांकि किसी कारणवश कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

900 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए अनुबंध

सिविक-रन बेस्ट ने एक निजी कंपनी के साथ 900 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध किया है, जिनमें से 50 प्रतिशत बसें मार्च 2023 तक वितरित की जाएंगी। गौरतलब है कि, 1990 के बाद से अंडरटेकिंग के बेड़े में 900 पारंपरिक डबल डेकर बसें थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह संख्या लगातार घटकर लगभग 50 रह गई है। अधिकारियों ने कहा कि, पांच बसों का इस्तेमाल ओपन डेक हेरिटेज टूर के लिए किया जाता है, जबकि बाकि अलग-अलग मार्गों पर चलते हैं। आपको बता दें कि, बेस्ट की करीब 3,700 बसें रोजाना चलती हैं। इन बसों में प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर