Mumbai Crime: सावधान: मुंबई में अब चेन स्नैचर्स ने वारदात के लिए ढूंढा नया तरीका, आप भी रहें सतर्क

Mumbai News: मुंबई में अब चेन स्नैचर्स से और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अब चेन स्नैचर्स ने अपराध करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। इसी अंदाज से वे शहर में धड़ाधड़ अपराध भी कर रहे हैं।

Mumbai chain snatchers
मुंबई में चेन स्नैचर्स ने वारदात के लिए ढूंढा नया तरीका  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई में अब चेन स्नेचिंग का नया अंदाज
  • आरोपी नए अंदाज से कर रहे स्नेचिंग
  • समय रहते हुए सभी को अलर्ट होने की जरूरत

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस की लगातार सख्ती के बावजूद अपराधी क्राइम करने के नए-नए तरीके ढूंढ लेते हैं। अब मुंबई में चेन स्नैचिंग और छोटी-मोटी लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों ने भी लूटपाट का नया तरीका खोज निकाला है। अब आरोपी सड़क पर चलते हुए वाहन को रोकते हैं और उससे फर्जी एक्सीडेंट की बात बोलकर लड़ाई करते हैं और इसी बीच सामान लूटकर वहां से फरार हो जाते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने ऐसे दो मामलों को देखा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

पहला मामला कांदिवली के निवासी 48 वर्षीय अनिल के साथ हुई। अनिल वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास गुजर रहे थे। अचानक उनके पीछे एक गाड़ी लग गई। कुछ ही देर में उस गाड़ी ने अनिल की कार को ओवरटेक किया और उसमें से चार लोग निकलकर गाली-गलौच करने लगे। जिसके बाद वे अनिल से झगड़ा करने लगे और इसी दौरान सोने की चैन और मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस बाद में चारों आरोपियों को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया। 

पेशेवर अपराधी हैं चारों

पुलिस ने चारों लोगों की पहचान 29 वर्षीय भाविन स्वामी, 26 वर्षीय सरफराज शेख, 28 वर्षीय मनीश और 22 वर्षीय अंकित पटेल के रूप में की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि, आरोपियों के खिलाफ कई थानों में चोरी और ड्रग्स से जुड़े केस दर्ज हैं।

ऐसा ही था दूसरा मामला

 वहीं दूसरा सेम मामला मुंबई के दहिसर में देखने को मिला। जहां एक 46 वर्षीय कारोबारी केतन का आरोपियों ने पीछा किया, जिसके बाद उसकी गाड़ी को रोककर सोने की चेन और एक लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पहले फेक एक्सीडेंट की कहानी बनाकर कारोबारी से झगड़ा किया, जिसके बाद उसे लूटकर वहां से फरार हो गए। हालांकि, कुछ ही समय में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर