Mumbai: त्योहारों के दौरान मुंबई के यात्रियों को लूटने वाली कर्नाटक की महिला गिरफ्तार, ऐसे देती थी घटना को अंजाम

Mumbai Crime News: त्योहारों के मौसम में मुंबई में यात्रा करने वाली और रेलवे परिसर में गहने पहनकर सफर करने वाली महिलाओं के साथ चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गहनों की चोरी करने वाली 28 वर्षीय महिला कर्नाटक की रहने वाली है।

Mumbai Crime News
ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाली महिला चोर हुई गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • महिलाओं के साथ चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कर्नाटक की रहने वाली है गहनों की चोरी करने वाली महिला
  • आरोपी महिला पांच बच्चों की है मां

Mumbai Crime News: त्योहारों में मुंबई रेलवे में गहने पहनकर सफर करने वाली महिलाओं के साथ चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गहनों की चोरी करने वाली 28 वर्षीय महिला कर्नाटक की रहने वाली है। पुलिस ने उसे घर लौटने से पहले ही गिरफ्तार किया। फिलहाल वह मुंबई के गुलबर्गा इलाके में रहती थी। आरोपी महिला पांच बच्चों की मां है। 

महिला को गिरफ्तार करने वाली ठाणे रेलवे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट - 2 के पुलिस निरीक्षक अशोक होल्कर ने बताया है कि आरोपी महिला आदतन अपराधी है। वह गणेशोत्सव और दिवाली जैसे त्योहारों के मौसम में मुंबई की यात्रा करती है। वह भारी गहने पहनने वाली महिला यात्रियों को अपना शिकार बनाती है। 

अपने लक्ष्य के साथ मुंबई आती थी आरोपी महिला

पुलिस ने बताया है कि आरोपी शहर में तब तक रहती है जब तक कि वह लूट के अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर लेती और फिर अपने पैतृक गांव में चोरी के गहने बेचने के लिए ट्रेन से घर लौट आती है। उसके तौर-तरीकों में लक्ष्यों की पहचान करना शामिल था। आरोपी विशेष रूप से अकेले या सामान और बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाएं को शिकार बनाती है। उनका पीछा करती है जब तक कि वे प्लेटफॉर्म या भीड़-भाड़ वाले जगहों पर नहीं पहुंच जाती है। बाद में चोरी-छिपे गहने चुराकर भाग जाती थी। वह लंबे समय से इस अपराध में शामिल है।

इस तरह चढ़ी पुलिस के हत्थे

पुलिस ने बताया है कि इस साल मई में एक चलती ट्रेन में सवार 22 वर्षीय उल्हासनगर निवासी महिला यात्री को आरोपी महिला ने अपना निशाना बनाया। पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें आरोपी महिला के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि  हमारे सूत्रों ने हमें बताया कि आरोपी पिछले हफ्ते कुर्ला से कर्नाटक के लिए ट्रेन में चढ़ने वाली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। महिला की ओर से अपना अपराध कबूल करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर