Mumbai Crime News: गांव जाने से पत्नी करने लगी मना, सनकी पति दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम, जानें पूरा मामला

Mumbai Crime News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटी सी बात पर जालिम पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सनकी पति ने पत्नी का गला सिर्फ इस बात पर रेत दिया क्योंकि उसने गांव लौटना से इनकार कर दिया था।

Mumbai Crime News
जालिम पति ने पत्नी का बेरहमी से रेता गला  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई
  • जालिम पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया
  • सिर्फ इस बात पर गला रेत दिया क्योंकि वह गांव नहीं जाना चाहती थी

Mumbai Crime News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटी सी बात पर जालिम पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया है। सनकी पति ने पत्नी का गला सिर्फ इस बात पर रेत दिया क्योंकि उसने गांव लौटना से इनकार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंबई के अंबोली पुलिस थाने का है। आरोप पति की पहचान 32 साल के सोमोर कोनाय के रूप में हुई है।

सोमोर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का मूल निवासी है। वह 1 अगस्त को अपनी पत्नी आदिनाबीबी शेख (31) की तलाश में मुंबई आया था। वहीं आदिनाबीबी शेख पहले ही एक नौकरी की तलाश में मुंबई आई हुई थी। 

घायल पत्नी करना चाहती थी नौकरी

आदिनाबीबी शेख आरोपी सोमोर कोनाय की दूसरी पत्नी है। पुलिस ने कहा कि, इस जोड़े ने इसी साल शादी की और छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच लड़ाई होनी शुरू हो गई थी। इसके बाद आदिनाबीबी शेख 28 जुलाई को घर छोड़कर मुंबई आ गई और जोगेश्वरी पश्चिम के बेहराम बाग में कुछ रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। अपने पति के गांव में नौकरी के अवसरों की कमी के कारण, वह वापस नहीं जाना चाहती थी। पुलिस ने बताया है कि, रविवार की रात सोमोर कोनाय ने आदिनाबीबी शेख से जोर देकर कहा कि, उसे उसके साथ गांव लौटना चाहिए लेकिन आदिनाबीबी ने मना कर दिया। 

पत्नी की हत्या के लिए आरोपी पति ने खरीदा चाकू

अंबोली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने कहा कि, गुस्से में आकर कोनाय ने अपनी जेब से चाकू निकाला और अपनी पत्नी का गला काट दिया और खून बहने के बाद वह मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंसोडे ने कहा कि, महिला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई और कटे हुए घाव के इलाज के लिए 25 टांके लगाए गए। पुलिस ने तब उसका बयान दर्ज किया और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर उसकी हत्या के प्रयास के लिए मामला दर्ज किया गया है। जोन 9 के पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि, कोनाय ने रविवार को अपनी पत्नी से मिलने से पहले चाकू खरीदा था। पुलिस ने सोमवार को उसे हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर