Mumbai: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों को ठगने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, इस तरह देती थी घटना को अंजाम

Mumbai Crime News: ठाणे की क्राइम ब्रांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करोड़ों रुपये के क्रिप्टो करेंसी निवेश घोटाले में दिल्ली की एक 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपी की पहचान नई दिल्ली की रहने वाली बबीता कुमार के रूप में हुई है।

Mumbai Crime News
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगने वाली महिला गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • क्रिप्टो करेंसी निवेश घोटाले में दिल्ली की एक 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया
  • आरोपी महिला को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना के आधार पर ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार किया

Mumbai Crime News: ठाणे की क्राइम ब्रांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करोड़ों रुपये के क्रिप्टो करेंसी निवेश घोटाले में दिल्ली की एक 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपी की पहचान नई दिल्ली की रहने वाली बबीता कुमार के रूप में हुई है, जिसे घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर ईओडब्ल्यू अधिकारियों की एक टीम ने दिल्ली का दौरा किया और इस हफ्ते के शुरू में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि, महिला एक फर्जी कंपनी की सहयोगी है जिसने कई निवेशकों को ठगा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, एक शिकायतकर्ता ने अप्रैल में एक कंपनी के खिलाफ 7.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया था। यह कंपनी आरोपी महिला की थी। जिसके जरिए वह लोगों के साथ ठगी करती थी। 

15% से 150% के बीच हर हाल में रिटर्न का वादा

धोखाधड़ी कंपनी के तौर-तरीकों के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा है कि, आरोपी महिला ने निवेशकों को 15% से 150% के बीच हर हाल में रिटर्न का वादा किया, अगर उन्होंने उसकी बताई क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाया। निवेशकों को लुभाने के लिए महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी निवेश योजनाओं का बड़े पैमाने पर विज्ञापन किया। क्रिप्टो करेंसी में निवेश किए जाने के बाद, आरोपी महिला ने न तो निवेश की गई राशि वापस की और न ही निवेशकों रिटर्न वापस किया। 

ठगी गई कुल राशि लगभग 2.5 करोड़ रुपये

पुलिस ने बताया है कि, अब तक की जांच से पता चला है कि ठगी गई कुल राशि लगभग 2.5 करोड़ रुपये है और कुल ठगे गए निवेशों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी महिला को एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। खडकड़ा पुलिस स्टेशन ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी, 406 (आपराधिक विश्वासघात), लोक सेवक, या बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा 409 आपराधिक विश्वासघात और 34 और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर