Mumbai Crime News: मसाज के लिए बुलाई महिला के साथ फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक 45 साल के सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि, उसने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की है।

Mumbai Crime News
महिला के साथ फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • 45 साल के सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया
  • एक फाइव स्टार होटल में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़
  • कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट

Mumbai Crime News: बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें छेड़छाड़ जैसे घटना से अक्सर दो-चार होना पड़ता है। इनके साथ यह छेड़छाड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित एक बंद कमरे से लेकर ऑफिस तक में हो जाती हैं। हालांकि बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो तुरंत अपने साथ हो रही ऐसी छेड़छाड़ की घटनाओं पर रिएक्ट कर मनचलों को सबक सिखाती हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में देखने को मिली है, जहां एक शख्स ने बॉडी मसाज के लिए बुलाई महिला के साथ छेड़छाड़ की है। 

मुंबई पुलिस ने पंजाब के रहने वाले एक 45 साल के सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि उसने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। 

मसाज सर्विस के भुगतान को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार की है। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, आरोपी सोमवार को एक फाइव स्टार होटल में रुका हुआ था। उसने मंगलवार को कथित तौर पर महिला को उस होटल में मसाज सर्विस के लिए बुलाया था, लेकिन आरोपी और पीड़िता के बीच मसाज के भुगतान को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते वह दोनों एक-दूसरे से लड़ने लगे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शख्स ने झगड़े के दौरान कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की है।

आरोपी पर महिला को कमरे से बाहर फेंकने का आरोप

इतना ही नहीं महिला ने शख्स पर यह भी आरोप लगाया है कि उसने उसे अपने कमरे से बाहर फेंक दिया था। अपने साथ हुआ इस बर्बरता को लेकर पीड़ित महिला ने वकोला पुलिस थाने में संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ कथित हमले और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं वकोला पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस मामले की हर तरह के पहलू से जांच कर रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर