क्रिप्टो करेंसी से किस्मत चमकाने के फेर में लाखों रुपए गंवा बैठी मुंबई की महिला, फ्रॉड ने यूं फंसाया जाल में

Mumbai Fraud Case: मुंबई में क्रिप्टो करेंसी के जरिए किस्मत चमकाने की कोशिश कर रही एक महिला को सात लाख रुपयों की चपत लग गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Mumbai Police case
क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मुंबई की महिला से ठगी  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई में क्रिप्टो के जरिए किस्मत चमकाना पड़ा भारी
  • 42 वर्षीय महिला के साथ ठगों ने ऐसे किया साइबर फ्रॉड
  • मुंबई पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ किया केस

Mumbai Fraud Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 42 साल की मेकअप आर्टिस्ट महिला को क्रिप्टोकरेंसी में अच्छी जगह निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने बुरी तरह अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने महिला को कुछ इस तरह अपने चुंगल में फंसाया कि उसे भनक तक नहीं लग पाई कि वह फ्रॉड का शिकार होने जा रही है। और इसी तरह आरोपियों ने महिला से सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता को जब ठगी का एहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और साथ ही यह भी पता लगा रही है कि, जो पहचान महिला आरोपियों की बता रही है, वो उनकी असली है या फिर फर्जी पहचान है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामले की शुरुआत 9 जून से हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि, उसे बीटीसी वेल्थ ग्रुप 22 के नाम वाले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े जाने का मैसेज आया। जब महिला ने ग्रुप देखा तो वहां कई लोग आपस में क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले अच्छे फायदे की बात कर रहे थे। महिला ने जब बात की तो आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आरोपियों अपनी बात महिला को समझा दी और फिर उन्होंने ठगी का खेल शुरू कर दिया। दूसरी ओर, महिला को भी क्रिप्टो में निवेश कर जल्द से जल्द अमीर बनने का लालच आ गया। 

ऐसे हुई महिला से ठगी

क्रिप्टो में पैसे इन्वेस्ट करने के लिए महिला ने उस ग्रुप की एडमिन जिसका नाम जेसिका बताया जा रहा है, उससे संपर्क किया। जेसिका ने महिला को पहले लालच की बातों में फंसाया और फिर कहा कि, वह दो एप्स डाउनलोड कर ले। उन्होंने बताया कि, इन एप्स के जरिए महिला को निवेश की जानकारी आसानी से हासिल हो जाएगी। पीड़िता ने उनकी बात मानकर यह एप्स डाउनलोड कर लिए। जिसके कुछ ही समय बाद महिला ने अपने सात लाख रुपये गंवा दिए। ठगी का एहसास होने पर पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर