Mumbai News: मुंबई से काम की खबर, शहर में इस डेट तक भारी वाहनों का प्रवेश किया गया बंद, जानिए क्या है बड़ी वजह

Capital Mumbai: मुंबई में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि गणेश उत्सव और मूर्ती विसर्जन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Mumbai Traffic Police
मुंबई में 9 सितंबर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • गणेश उत्सव और विसर्जन को देखते हुई लगाई गई रोक
  • 9 सितंबर तक रहेगी भारी वाहनों की नो एंट्री
  • आवश्यक सेवाओं को दी जाएगी छूट

Mumbai Traffic Alert: राजधानी मुंबई में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि पुलिस प्रशासन के आदेश के बाद यह रोक लगाई गई है। मुंबई में अगले कुछ दिनों तक भारी वाहन के प्रवेश पर रोक लगी रहेगी। यह रोक आज यानि से 5, 6 और 9 सितंबर तक लागू रहेगी। बता दें कि गणेश उत्सव और विसर्जन के वक्त असुविधाएं न खड़ी हो, इसका ध्यान रखते हुए यह रोक लगाने की कवायद की गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह रोक लगाई गई है।

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि, मुंबई में गणेश उत्सव की धूम चल रही है। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोगों ने दिन के हिसाब से प्रतिमा का विसर्जन शुरू कर दिया है। लोगों को ट्रैफिक में असुविधा न हो इसी को ध्यान में रखकर भारी वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया गया है।

इन सेवाओं पर रहेगी छूट

मिली जानकारी के अनुसार सब्जी, दूध, ब्रेड और बेकरी के सामानों की ढुलाई करने वाले वाहनों को इस बैन से अलग रखने की तैयारी की गई है। साथ ही पीने के पानी के टैंकर्स, एंबुलेंस, पेट्रोल-डीजल-केरोसीन के टैंकर्स पर ये रोक लागू नहीं की जाएगी। बता दें कि इनके अलावा सरकारी वाहनों, स्कूल बसों को भी रोक से छूट दी गई है। किसी भी तरह की आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों की एंट्री पर बैन लागू नहीं होगा।

इस वजह से है एंट्री बैन

जानकारी के लिए बता दें कि 31 अगस्त से 9 सितंबर तक महाराष्ट्र भर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई में भी महाराष्ट्र के अन्य इलाकों की तरह गणेश उत्सव जोरशोर से मनाया जाता है। आज 4 सितंबर को पांच दिनों के गणपति का विसर्जन हो गया है। 5 सितंबर को गौरी-गणपति का विसर्जन होना है। 6 सितंबर को सात दिनों के गणपति का विसर्जन तय किया गया है। इसी तरह  9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन दस दिनों के गणपति का विसर्जन होना सुनिश्चित है। इन विसर्जन के दिनों में ट्रैफिक जाम की समस्या ना हो इसीलिए मुंबई में भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर