Mumbai: 4 फ्लैट्स की मालकिन मांगती थी भीख, बहू ने कर दी हत्या

मुंबई में एक बुजुर्ग महिला की उसकी बहू ने हत्या कर दी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। महिला ने तंग आकर ये कदम उठाया। बहू सास की संपत्ति पर भी कब्जा करना चाहती थी।

crime
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है 
मुख्य बातें
  • मृतक महिला एक जैन मंदिर के बाहर भीख मांगती थी, जबकि मुंबई में उसने 3 फ्लैट किराए पर उठाए हुए थे
  • मृतक महिला के पास 4 फ्लैट थे, जिसमें से एक में वो अपने बेटे-बहू के साथ रहती थी
  • उसके और बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता था

नई दिल्ली: संपत्ति का लालच और अक्सर होते झगड़े ने एक 32 साल की महिला को उसकी 70 साल की सास की हत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। मुंबई में चेंबूर के पेस्टम सागर कॉलोनी में ये घटना घटी। मृतक की पहचान संजना पाटिल के रूप में की गई, जिन्हें गंभीर चोटों के साथ राजावाड़ी अस्पताल लाया गया। यहां बताया गया कि वह फिसलकर बाथरूम में गिर गई। हालांकि, रहस्यमय मौत की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि संजना के दत्तक पुत्र दिनेश पाटिल की पत्नी अंजना दिनेश पाटिल ने उसकी हत्या की।

पीड़िता का पति कुछ साल पहले गुजर गया था। इस दंपति की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने दिनेश को गोद लिया। दिनेश संजना के पति के भाई का बेटा था। उनके पास चार फ्लैट थे- दो चेम्बूर में और दो वर्ली में। उसने तीन फ्लैट किराए पर दिए हुए थे और चौथे में अपने दत्तक पुत्र और उसकी पत्नी के साथ रहती थी। अपने तीन फ्लैट किराए पर देने के बावजूद संजना शहर के घाटकोपर इलाके में एक जैन मंदिर के बाहर भीख मांगती थी।

सोमवार शाम को संजना को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उसके परिवार ने दावा किया कि वह बाथरूम में गिर गई। हालांकि, संजना के शरीर पर लगभग 14 चोटों और उसकी गर्दन पर खिंचाव के निशान को देखते हुए डॉक्टरों को संदेह हुआ। इसके बाद, उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। आरोपी बहू ने पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों का सहयोग नहीं किया। 

इस केस में पुलिस को तब मदद मिली जब उसकी छोटी बेटी ने कहा कि मां और दादी की सुबह लड़ाई हुई थी। एक अधिकारी ने बताया, 'बुढ़िया भीख मांगती थी और घर में कहीं भी पैसे छिपाती थी।' पुलिसवालों को आरोपी बहू के आंतरिक वस्त्र में मृत महिला के सोने के आभूषण भी मिले।

झगड़े के दौरान अंजना ने गुस्से में आकर एक क्रिकेट बैट उठाया और संजना के साथ मारपीट की। बाद में, उसने संजना के इनरवियर में से एक स्ट्रिंग (पतला कपड़ा) निकाला और उसका गला घोंट दिया। बाद में उसने तब तक मोबाइल चार्जर से गला घोंटा जब तक कि बुढ़िया ने सांस लेना बंद नहीं कर दिया। बाद में, आरोपी महिला ने कबूल किया कि वह बार-बार होने वाले झगड़े से तंग आ चुकी थी और चाहती थी कि सभी चार फ्लैट उसके नाम पर हो जाएं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर