मुंबई पुलिस का सबसे बड़ा सालाना कार्यक्रम 'उमंग' स्थगित, ये बनी वजह, हर साल चमकते हैं बॉलीवुड सितारे

Mumbai Police: मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिस वजह से मुंबई पुलिस के मशहूर सालाना कार्यक्रम उमंग को स्थगित कर दिया गया है।

Mumbai Police annual function Umang
मुंबई पुलिस का सबसे बड़ा सालाना कार्यक्रम 'उमंग' कैंसिल (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मुंबई में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी
  • मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा फैसला
  • नहीं होगा सालाना उमंग कार्यक्रम

Mumbai Police: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना मामलों में अचानक तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। जिस वजह से मुंबई में आने वाले समय में आयोजित होने वाली उन कार्यक्रमों को स्थगित किया जा रहा है, जिनमें भीड़ जुटती है। इसी वजह से इस साल मुंबई पुलिस का मशहूर सालाना कार्यक्रम उमंग भी स्थगित कर दिया गया है। बॉलीवुड सितारों से चमकने वाले उमंग जलसे को स्थगित करने की जानकारी खुद मुंबई पुलिस के कमिश्नर संजय पांडेय ने अपने ट्वीट के जरिए दी है। 

पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने ट्वीट में कहा कि, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित होने वाले सालाना कार्यक्रम उमंग को स्थगित कर दिया है। हालांकि, सूत्रों का ये भी कहना है कि, जैसे पिछले कुछ दिनों के अंदर महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण बदले हैं, ये भी कार्यक्रम को रद्द करने की वजह हो सकती है। आपको बता दें कि, मुंबई पुलिस कमिश्नर 30 जून के बाद रिटायर होने जा रहे हैं। 

सितारों से सजता है उमंग

उमंग बेशक पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित किया जाने वाला एक कार्यक्रम है। इसमें बॉलीवुड की चमक-धमक फिल्मी फंक्शन की तरह होती है। अक्सर बड़े-बड़े स्टार्स उमंग में परफॉर्म करने के लिए आते हैं, साथ ही पुलिस के जनता के लिए सहयोग और निष्ठापूर्ण कार्यों की सराहना भी जमकर करते हैं। उमंग कार्यक्रम टीवी पर भी बड़े चैनलों पर टेलिकास्ट किया जाता है। 

मुंबई में क्या है कोरोना का हाल

पिछले कुछ समय से कोरोना को लेकर राहत थी लेकिन अचानक संक्रमण की रफ्तार मुंबई में काफी तेज हो गई है। पिछले 24 घंटों की ही बात करें तो संक्रमण दर में 50 प्रतिशत का उछाल आया है, जो काफी ज्यादा है। गुरुवार को शहर में करीब ढाई हजार मामला सामने आए हैं। साथ ही 24 घंटों में एक इंसान की जान भी जा चुकी है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर