Mumbai Crime News: मुंबई की इस मशहूर मॉडल का आरोप, होस्टल संचालक ने गलत इरादे से दे दी ड्रग्स

Mumbai Crime News: मुंबई में एक हॉस्टल मालिक ने वहां रहने वाली टीवी एक्ट्रेस और मॉडल को नशीली आइसक्रीम खिला दी। जिसके बाद मॉडल की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Mumbai Police
मॉडल का आरोप होस्टल संचालक ने गलत इरादे से दिया ड्रग्स  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • मुंबई में मॉडल को हॉस्टल मालिक ने दिया नशा
  • धोखे से गांजा ऑयल मिलाकर आइसक्रीम खिलाई
  • मॉडल की शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक  बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टीवी एक्ट्रेस और मॉडल को उसके हॉस्टल संचालक ने आइसक्रीम में नशा मिलाकर खिला दिया, जिसके बाद मॉडल की तबियत बिगड़ गई। मॉडल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में अदालत से जमानत मिल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मॉडल और टीवी एक्ट्रेस उर्वर्शी अमृतलाल जोगिया के साथ हुई। उर्वर्शी मुंबई में बांद्रा स्थित एक हॉस्टल में रहती हैं। उस हॉस्टल के मालिक की पहचान 33 वर्षीय रोहन शामरो शेलके के रूप में की गई है। मॉडल और टीवी एक्ट्रेस उर्वर्शी का आरोप है कि उसके हॉर्न ओके नामक हॉस्टल मालिक रोहन ने उसे आइसक्रीम में गांजे का तेल मिलाकर दे दिया। खाने के बाद पीड़िता उर्वर्शी की तबियत बिगड़ गई, जब उसने आरोपी रोहन ने इसका कारण पूछा तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

तबियत बिगड़ने के बाद पीड़िता ने पुलिस को इस मामले में सूचना दे दी। जिसके बाद अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें इलाज के लिए एडमिट कर लिया गया। पीड़िता का कहना है कि उनका अभी इलाज चल रहा है, क्योंकि आइसक्रीम खाने से उनकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं मॉडल ने बताया कि अब वे उस हॉस्टल में भी नहीं रहेंगी। साथ ही उर्वर्शी ने बताया कि आरोपी रोहन को घूरते हुए उसने कई बार नोटिस किया है। 

दूसरी ओर मुंबई की बांद्रा पुलिस का कहना है कि, आरोपी रोहन को आईपीसी के सेक्शन 324 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद आरोपी रोहन को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत से आरोपी रोहन को जमानत पर छोड़ दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर