Mumbai Traffic: मुंबईकर कृपया ध्यान दें, रविवार को निकल रहे हैं घर से बाहर तो इस लिंक रोड का करें इस्तेमाल

Mumbai Traffic Update: मुंबईवासियों को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जोगेश्वरी वि​क्रोली लिंक रोड पर हर समय मिलने वाले जाम से मुक्ति मिलने जा रही है। इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य तय समय से पहले ही पूरा करने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में रविवार से यहां यातायात शुरू हो सकता है।

Traffic on Eastern Express Highway and Jogeshwari Vikhroli Link Road mumbai
मुंबई में मिलेगी जाम से मुक्ति  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जोगेश्वरी वि​क्रोली लिंक रोड पर चल रहा मरम्मत कार्य
  • फ्लाईओवर के सात ज्वॉइंट्स में से पांच को किया जा चुका है ठीक
  • फिलहाल सुबह-शाम लगा रहता है घंटों का जाम

मुंबईवासियों के लिए राहतभरी खबर है। अब उन्हें ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जोगेश्वरी वि​क्रोली लिंक रोड पर हर समय मिलने वाले जाम से मुक्ति मिलने जा रही है। प्रशासन को आशा है कि, वह तय समय सीमा से पहले ही इस हाईवे की मरम्मत का कार्य पूरा कर लेंगे, जिससे यहां जल्द से जल्द यातायात सुचारू हो सकेगा और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 

आपको बता दें कि, ठाणे की ओर जाने वाला ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जेवीएलआर पर अकसर पवई तक जाम रहता है। ऐसे में यातायात पुलिस वाहन चालकों को अलग रूट्स से निकालती है। जिससे लोग काफी परेशान होते हैं। वहीं लोगों का आरोप है कि, एमएसआरडीसी ने मरम्मत कार्य की प्लानिंग ठीक से नहीं की, इसलिए परेशानी हो रही है। हालांकि अब इस कार्य को रफ्तार दी जा रही है। 

इस दिन से शुरू हो सकता है आवागमन 

उम्मीद है कि, रविवार से वाहन चालक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जोगेश्वरी वि​क्रोली लिंक रोड का इस्तेमाल आवागमन के लिए कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी।  एमएसआरडीसी इस हाईवे की मरम्मत तेजी से कर रही है और उम्मीद है कि, रविवार से यहां यातायात का आवागमन फिर से शुरू होगा। फ्लाईओवर के सात ज्वॉइंट्स में से पांच को ठीक किया जा चुका है। 

24 मई तक पूरा करना है मरम्मत कार्य 

आपको बता दें कि, काफी समय से प्रशासन ने मरम्मत कार्यों के चलते इस मार्ग को बंद कर और ट्रैफिक डायवर्ट कर रखा है। जिसके कारण यहां सुबह—शाम जाम की स्थिति रहती है। लोगों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाता है और ऐसे में वे घंटों जाम में फंसे रहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि, यह कार्य शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि कार्य पूरा करने की समय सीमा 24 मई है। लेकिन अधिकारियों का मानना है कि, इससे पहले ही वे कार्य समाप्त कर यातायात शुरू कर देंगे।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर