Mumbai Water Supply News: मुंबई में छप्पर फाड़ बारिश के बीच गुड न्यूज, जलाशय लबालब, नहीं होगी पानी की किल्लत

Heavy Rain In Mumbai: मुंबई में जुलाई के शुरुआत से ही जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त जरूर हुआ है लेकिन मुंबई को पानी देने वाले जलाशय लबालब भर चुके हैं। मुंबई में इन जलाशयों से होने वाली जलापूर्ति में अब कोई परेशानी नहीं होगी।

water supply in mumbai
मुंबई में भारी बारिश से लबालब हुए जलाशय, जलापूर्ति में होगा सुधार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मुंबई में हुई भारी बारिश से मुंबई को पानी देने वाले जलाशय में बढ़ा जलस्तर
  • सात जलाशयों में लबालब पानी से आपूर्ती की गई बहाल
  • कुछ दिनों पहले पानी के स्टॉक में गिरावट से जलापूर्ति में हुई थी 10 फीसदी कटौती

Mumbai News: जुलाई में हो रही जमकर बारिश के कारण मुंबई में जुलाई की औसत वर्षा (855.7 मिमी) का 69.41 प्रतिशत (594 मिमी) दर्ज किया गया है। जुलाई के पहले पांच दिनों में ही लगातार हो रही बारिश के कारण जलाशयो में पानी लबालब भर चुका है। बता दें कि, भारत मौसम विज्ञान विभाग सांताक्रूज़ वेधशाला ने 153.3 मिमी बारिश दर्ज की है। इसके अलावा, मंगलवार को ही सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में, सांताक्रूज वेधशाला द्वारा दर्ज की गई बारिश में 124.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा वेधशाला में 117.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मुंबई वासियों को अब पानी की कटौती से राहत मिलेगी। जलाशय पूरी तरह पानी से भर चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आईएमडी की सांताक्रूज़ वेधशाला ने मौसम के लिए कुल वर्षा 733 मिमी दर्ज की है। यह औसत से भी 13 मिमी अधिक है। दूसरी ओर, कोलाबा कंजर्वेटरी में 48 मिमी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार तक समाप्त हुए 36 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में 200 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें, जलभराव के बीच सात झीलों पर आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।

इन जलाशयों में दर्ज हुआ अधिकतम पानी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सात झीलों के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा के कारण स्टॉक एक सप्ताह में 6 प्रतिशत बढ़कर 15 प्रतिशत तक हो गया है। मंगलवार की सुबह छह बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि, 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक बारिश का पानी संचित करने वाली दो झीलें विहार और तुलसी क्रमश: 119 मिमी और 227 मिमी रही थीं।

नहीं होगी पानी की किल्लत

जानकारी के लिए बता दें कि, एक हफ्ते पहले, पानी के स्टॉक में गिरावट के कारण, बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई में 10 प्रतिशत पानी की कटौती शुरू की थी। बारिश के कारण सात झीलों में कुल जल भंडार दो लाख मिलियन लीटर तक पहुंच गया है। नगर निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि, आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। जलाशयों में पानी की कमी नहीं होने से मुंबई वासियों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी होगी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर