Mumbai Crime: अपनी मैरिड लवर के साथ होटल आए प्रेमी ने झगड़े के बाद दबाया प्रेमिका का गला, आरोपी लवर गिरफ्तार

Mumbai Murder Case: अपने से उम्र में 10 साल बड़ी प्रेमिका का प्रेमी ने एक होटल के कमरे में गला घोंट कर मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों का काफी समय से अफेयर चल रहा था।

 Mumbai Murder Case
प्रेमी ने अपने से 10 साल बड़ी प्रेमिका का किया मर्डर (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • होटल के कमरे में महिला की मिली लाश  
  • प्रेमी ने गला घोंटकर कर दिया था मर्डर
  • प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai Murder Case: माया नगरी मुंबई स्थित एक होटल के एक कमरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। होटल के कमरे में अपने से 10 साल बड़ी प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर दी। होटल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने होटल में ठहरने के लिए दी गई आइडी के आधार पर मृतका के प्रेमी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बारे में होटल कार्मिकों से जानकारी जुटाई।

जांच में सामने आया कि दो दिन पूर्व एक युवक व महिला होटल में ठहरने के लिए आए थे। इसके बाद कमरे में दोनों के झगड़ने की आवाजें आई। जब आसपास कमरों में ठहरे अन्य लोगों ने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की तो कार्मिकों ने उन्हें होटल छोड़ने के लिए कहा। बाद में दोनों ने माफी मांगी व कमरे में चले गए।

कमरे से नहीं निकली महिला तो हुआ शक

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि अगले दिन सुबह महिला का प्रेमी होटल से चला गया। इसके बाद लंबे समय तक महिला कमरे से बाहर नहीं आई व उसकी कोई गतिविधि नहीं दिखी तो होटल के कार्मिकों को शक हुआ। इसके बाद कार्मिकों ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो वे सन्न रह गए। महिला कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर आई तो महिला की मौत हो चुकी थी। 

दोनों पहले से थे शादीशुदा

मुंबई पुलिस डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि होटल में दी गई आइडी के आधार पर होटल स्टाफ ने बताया कि मृतका का नाम अमालूमैरी चार्ली (47) है और हत्यारे प्रेमी का नाम अमित आनंद (37) है। डीसीपी के मुताबिक आरोपी को आइडी के आधार पर पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों पहले से शादीशुदा हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच होटल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो उसने तैश में आकर अपनी लवर का गला घोंटकर मर्डर कर दिया। डीसीपी के मुताबिक मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा। 


 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर