Mumbai Fish Park: आदित्य ठाकरे ने किया फिश पार्क का उद्घाटन, बोले- पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Mumbai Fish Park: मुंबई के बोरीवली में महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने फिश पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क से बच्चों को काफी जानकारियां मिलेंगी और उनका दृष्टिबोध व्यापक होगा।

Tourism Minister Aaditya Thackeray visited Borivali's I.C. 'Fish Park' inaugurated in the colony
फिश पार्क का उद्घाटन करने पहुंचे आदित्य ठाकरे  
मुख्य बातें
  • फिश पार्क की स्थापना से बच्चों का होगा बौद्धिक विकास
  • पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई वासियों को बताया प्रकृति प्रेमी
  • मछलीघर के खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा: आदित्य

Mumbai Fish Park: बोरीवली के पश्चिम में आईसी कॉलोनी के प्रमुख पर फिश पार्क स्थापित किया गया है। शिवसेना नेता और राज्य के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार दोपहर बोरीवली पश्चिम में आईसी कॉलोनी फिश पार्क का उद्घाटन किया। आदित्य ठाकरे ने इस पार्क के माध्यम से पर्यटन के साथ बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलने की बात कही।

फिश पार्क से पर्यटन के साथ बच्चों का भी होगा बौद्धिक विकास

इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि विकास हमेशा पर्यावरण के सापेक्ष होना चाहिए। पर्यावरण और लोगों के बीच सीधा संबंध होना चाहिए। मुंबई के लोगों का प्रकृति के प्रति विशेष प्रेम रहा है। भारतीय संस्कृति में भी इनका विशेष स्थान रहा है। पर्यावरण संरक्षण में भी भारत दुनिया को राह दिखाता रहा है। आदित्य ठाकरे ने फिश पार्क को लेकर कहा कि, बोरीवली में मछलीघर के खुलने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बच्चों को भी काफी जानकारियां मिलेंगी और उनका दृष्टिबोध व्यापक होगा।

मुंबई के हर वार्ड में होने चाहिए ऐसे पार्क

आदित्य ठाकरे ने कहा कि, पेट पार्क की अवधारणा सराहनीय है। इससे कई पहलू पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि इसे मुंबई के हर वार्ड में स्थापित किया जाएगा। शिवसेना के उप नेता, म्हाडा के अध्यक्ष डॉ विनोद घोषालकर की अवधारणा और स्थानीय शिवसेना नगरसेवक तेजस्वी अभिषेक घोषालकर के प्रयासों से फिश पार्क का नवीनीकरण किया गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर