मुंबई: वंचित बहुजन अघाड़ी ने CAA, NRC के विरोध में महाराष्ट्र बंद बुलाया, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुंबई में वंचित बहुजन अघाड़ी ने नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी बंद बुलाया है। इसके कारण मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

MUMBIA BANDH
मुंबई बंद  |  तस्वीर साभार: ANI

मुंबई : मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वंचित बहुजन अघाड़ी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के विरोध में ये बंद बुलाई है।

वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा है कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ महाराष्ट्र बंद का असर मुंबई पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र जबरन सीएए लागू करना चाहती है जिसके कारण पूरे देश में विरोध प्रदर्शन व अशांति का माहौल है। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश आज मंदी की मार से जूझ रहा है। 

 

हर किसी को केंद्र सरकार के सीएए और एनआरसी लागू करने की नीतियों का विरोध करना चाहिए और महाराष्ट्र बंद का समर्थन करना चाहिए। इसके पीछे हमारा मकसद देश की कमजोर आर्थिक नीति की तरफ लोगों को जागरुक करना है।  

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने इस बंद का समर्थन किया है। यूनियन लीडर शशांक राव ने कहा है कि वे बंद में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन अगर हिंसा होती है तो वाहनों को सड़क से दूर रहना होगा।

महाराष्ट्र विश्वविद्यालय व कॉलेज टीचर संघ ने भी कॉलेज कैंपसों में हो रही हिंसा का विरोध करते हुए इस बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों को बंद रखने का कोई निर्देश नहीं है। हालात अगर बिगड़ते हैं तो इस तरह के निर्देश आगे जारी किए जा सकते हैं। 

 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर