Mumbai Crime: महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाला मामला, छह बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, जानिए फिर क्या हुआ

Mumbai Crime: मुंबई में एक महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने 6 बच्चों समेत बीस फीट गहरे कुएं में कूद गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन उसके सभी बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 Mumbai Police
छह बच्चों सहित कुएं में कूदी महिला, बच्चों की गई जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • मुंबई की महिला ने उठाया खौफनाक कदम
  • 6 बच्चों को साथ लेकर कुएं में कूदी महिला
  • शराबी पति से झगड़ने के बाद घर से निकली थी

Mumbai Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला अपने 6 बच्चों की संग कुएं में कूद गई। महिला को तो इस दौरान बचा लिया गया लेकिन उसके सभी बच्चों की मौत हो गई। बाद में बच्चों के शवों को भी निकाल लिया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, महिला की अपने पति अक्सर लड़ाई होती थी। घटना के दिन भी महिला पति से लड़ाई के बाद घर से बच्चों की लेकर निकली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान रूना सहानी के रूप में की गई है। पति के शराबी होने की वजह से आए दिन उसके घर में झगड़ा होता था। इसी से परेशान आकर सोमवार को महिला अपने घर से सभी बच्चों को साथ लेकर चली गई। जिसके बाद घर के पास एक कुएं में सभी बच्चों को धक्का देने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। वहां से गुजरने वाले लोगों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया, उन सभी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में बताया कि, महिला अपने पति के साथ पिछले 12 साल से मुंबई के बड़गांव इलाके में रहती थी। मूलरूप से ये लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।  महिला का पति एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजूदरी करता है। इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस से एक शब्द भी नहीं कहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला का किसी तरह से मानसिक संतुलन भी बिगड़ा हुआ नहीं लगता है।

बता दें कि, जिन 6 बच्चों की मौत हुई है उनमें सभी बच्चे डेढ़ से 10 साल तक उम्र के हैं। बच्चों की पहचान रोशनी, करिश्मा, रेशमा, विद्या, शिवराज और राधा के रूप में की गई। पुलिस इस मामले को गंभीरता के साथ ले रही है और इसकी जांच के लिए तीन अफसरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर