Raigarh Landslide: रायगढ़ में तबाही वाला भूस्खलन, 80 से अधिक लोग लापता [VIDEO]

महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी में भूस्खलन की वजह से भारी तबाही मची है। महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के मुताबिक 80 से अधिक लोग लापता है।

Maharashtra Rain, Rain in Maharashtra, Raigad Land Slide, Landslide in Raigad, Monsoon in Maharashtra
रायगढ़ में तबाही वाला भूस्खलन, काल के गाल में समाए 36 लोग 
मुख्य बातें
  • रायगढ़ भूस्खलन में 36 की मौत, 30 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका, 80 लोग लापता
  • रत्नागिरी जिले में भी भूस्खलन, महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में भारी बारिश
  • रायगढ़ हादसे में मार गए पीड़ितों की परिवार को मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र इस समय जल प्रलय का सामना कर रहा है। भारी बारिश की वजह से रायगढ़ जिले में तीन जगहों पर भूस्खलन हुआ जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है और मुआवजे के मरहम भी लगा दिया गया है। बताया जा  रहा है कि मलबे में अभी भी 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि 36 में से 32 शव एक जगह से और 4 शव दूसरी जगह से बरामद किए गए हैं। 

महाराष्ट्र शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन पर कहा कि करीब 80-85 लोग लापता हैं। इनमें से 33 शव बरामद कर लिए गए हैं। कई अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। एनडीआरएफ, स्थानीय एजेंसियां और अन्य बचाव अभियान चला रहे हैं। 

रायगढ़ हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और ट्वीट कर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ केंद्र सरकार खड़ी है और प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने का काम जारी है। रायगढ़ के साथ साथ रत्नीगिरी जिले में भी भूस्खलन की खबर है। रायगढ़ हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवार को मुआवजे का ऐलान किया गया है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर