मुंबई में फुटपाथ से टकराई कार, भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत 8 घायल

मुंबई में एक कार फुटपाथ से टकरा गई जिसके बाद इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।

mumbai road accident
मुंबई सड़क हादसा  |  तस्वीर साभार: Times Now

मुंबई में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 गंभीर रुप से घायल हो गए। सोमवार सुबह एक कार फुटपाथ से जा टकराई जिसके बाद ये भीषण हादसा हो गया। ये हादसा एक कैफे के करीब हुआ। ये हादसा सोमवार को मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट के निकट कैफे जनता रेस्तरां के निकट हुआ। कैफे के निकट एक तेज रफ्तार से आती कार फुटपाथ से टकरा गई जिसके बाद ये हादसा हुआ।

रेस्तरां के बाहर फुटपाथ पर कुछ लोग बैठे हुए थे उसी दौरान सामने से तेज स्पीड से आती कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा सोमवार सुबह सवा 9 बजे के करीब हुआ।

हादसे की खबर सुन वहां फौरन पुलिस पहुंची जिसके बाद घायलों को जेजे अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कार का ड्राइवर भी घायल हो गया जिसे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कार में ड्राइवर के अलावा और कोई नहीं था। शुरु में 5 लोग इसमें घायल हुए थे बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसमें 8 लोग घायल हुए हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर