आखिरकार शादी करने जा रहे हैं राफेल नडाल, बचपन की दोस्त के साथ भव्य किले में होगा विवाह [PHOTOS]

स्पोर्ट्स
Updated Oct 18, 2019 | 20:05 IST | IANS

Rafael Nadal all set to get married: स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल आखिरकार शादी के बंधन मंं बंधने जा रहे हैं। वो अपनी बचपन की दोस्त सिसका प्रेलो के साथ शादी करेंगे।

Rafael Nadal and Xisca Perello
Rafael Nadal and Xisca Perello  |  तस्वीर साभार: Instagram

नई दिल्ली। Rafael Nadal to get married: आखिरकार स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शादी करने का फैसला कर लिया है। लाल बजरी के बादशाह और 19 ग्रैंड स्लैम खिताब के विजेता राफेल नडाल अपनी बचपन की दोस्त सिसका प्रेलो के साथ शादी करने जा रहे हैं। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, नडाल और सिसका माजोरका के ला फोर्टालेजा में शादी करेंगे, जहां इसी साल की शुरुआत में रियल मैड्रिड के दिग्गज फुटबॉलर गैरेथ बेल की शादी हुई थी।

राफेल नडाल की प्रेमिका सिसका प्रेलो का असली नाम मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो है। नडाल की शादी में 350 लोग शामिल होंगे। जुआन कार्लोस प्रथम, जो चार दशकों तक स्पेन के राजा रहे, उन्हें इस शादी का आमंत्रण भेजा गया है। टेनिस से संन्यास ले चुके कार्लोस मोया भी मेहमानों की सूची में शामिल हैं।

Rafael Nadal and Xisca Perello

Xisca Perello

इस जोड़ी की शादी में टोमेयु कताला पादरी की भूमिका में होंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अभी तक जितनी भी शादियों में गया हूं वो विशेष रही हैं और यह भी इसी तरह है। मैं सिर्फ इन दोनों की शादी कराने जा रहा हूं।'

Rafael Nadal and Xisca Perello

नडाल और सिसका 14 साल से प्रेम संबंध में हैं। सिसका ने अपनी नौकरी छोड़ राफेल नडाल संस्थान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट को नडाल ने 10 साल पहले शुरू किया था।

(pics: Instagram)

अगली खबर