Reliance Jio का बेहद सस्ता 4G डेटा वाउचर, मात्र 11 रुपए में मिल रहा है डेटा और कॉलिंग का लाभ

Reliance Jio's Data Offer : लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान का ऑफर कर रही है। 

 Reliance Jio's very cheap 4G data vouchers
जियों का बेहद सस्ता डेटा ऑफर 
मुख्य बातें
  • रिलायंस जियो कई सस्ता 4G डेटा वाउचर दे रही है
  • सबसे सस्ता मात्र 11 रुपए में डेटा ऑफर किया जा रहा है
  • अन्य प्लान के तहत 51 दिनों के लिए प्रतिदिन 2जीबी देडा भी मिल रहा है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस दौरान अगर कुछ चल रहा है तो वह इंटरनेट है। लोग अपनी जरूरतों के काम इंटरनेट के माध्यम से निपटा रहे हैं। इसलिए मोबाइल डेटा की मांग बढ़ गई है। डेटा के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए दूरसंचार कंपनियां यूजर्स के लिए एक-एक ऑफर भी पेश कर रही है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान का ऑफर कर रही है। कंपनी इसके तहत एक ऑफर 4G डेटा वाउचर दे रही है। कंपनी ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए बहुत ही कम कीमत में डेटा ऑफर किया है। मात्र 11 रुपए में डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ दूसरे नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग भी मिलते हैं। 

डेटा वाउचर्स में ऑफर के तहत कई प्लान पेश किए गए हैं। इसमें कौन से ऑफर आपके बजट में फिट बैठेगा। आपको कितने जीबी डेटा की जरूरत है। जियो-टू-जियो कॉलिंग चाहिए या अन्य नेटवर्क पर भी कॉलिंग सुविधा चाहिए। नीचे दिए गए डेटा वाउचर्स में आप सेलेक्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं जियो के इन 4G डेटा वाउचर्स के बारे में इनमें क्या खास है।

11 रुपए वाला डेटा वाउचर
यह रिलायंस जियो का सबसे सस्ता  4G डेटा वाउचर है। इसकी कीमत सिर्फ 11 रुपए है। इस प्लान में अनलिमिटेड 800MB डेटा दिया जा रहा है। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 75 मिनट फ्री मिलते हैं।

21 रुपए वाला डेटा वाउचर
यह रिलायंस जियो का दूसरा सबसे सस्ता  4G डेटा वाउचर है। इसकी कीमत 21 रुपए है। आप अपने ऐक्टिव प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। जियो को छोड़कर दूसरे नेटवर्क पर 200 मिनट फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

51 रुपए वाला डेटा वाउचर
यह रिलायंस जियो का तीसरा सबसे सस्ता  4G डेटा वाउचर है। इसकी कीमत 51 रुपए है। ऐक्टिव प्लान पर 4G डेटा वाउचर से रिचार्ज कराने पर आपको अलग से 6 जीबी डेटा मिलता है। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 500 मिनट फ्री मिलते हैं।

101 रुपए वाला डेटा वाउचर
यह रिलायंस जियो का चौथा सबसे सस्ता  4G डेटा वाउचर है। इसकी कीमत 101 रुपए है। इस प्लान में 12 जीबी डेटा मिलता है। ऐक्टिव प्लान के साथ अलग से टॉप-अप करा सकते हैं। इस प्लान में  दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट फ्री में मिलते हैं।

251 रुपए वाला डेटा वाउचर
यह रिलायंस जियो का पांचवा सबसे सस्ता  4G डेटा वाउचर है। इसकी कीमत 251 रुपए है। प्रतिदिन 2जीबी के साथ कुल 102 जीबी डेटा मिल रहा है। इसरी वैलिडिटी 51 दिन है। इस प्लान में कॉलिंग का लाभ नहीं है। 

अगली खबर