Murder in Varanasi : दो मासूम बच्चों की हत्या कर महिला खुद भी फंदे पर झूली, इसलिए उठाया यह खौफनाक कदम

Varanasi Police: एक मां अपने ही दो जुडवां बच्चों की हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना के समय पति गणेश पूजा के भंडारे में गया था। ग्रामीणों ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। घटना जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में हुई है।

After killing two 11-month-old twins, the mother also hanged herself.
11 महीने के दो जुड़वा बच्चों की हत्या कर मां भी फंदे से झूली  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • तरियारी निवासी सरोजा पाल ने अपने जुडवां बच्चों की कर दी हत्या
  • शादी के 10 साल बाद एक लड़का और एक लड़की हुई थी
  • तनवेश और तन्वी की उम्र महज 11 माह थी

Varanasi Crime News : वाराणसी के जौनपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के केराकत थाना क्षेत्र अंतर्गत तरियारी गांव में एक मां ने अपने जुड़वां बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उसने यह आत्मघाती कदम तब उठाया, जब उसका पति गणेश पूजा के भंडारे में गया हुआ था। ग्रामीणों एवं उसके पति को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। 

गौरतलब है कि तरियारी के रहने वाले मनोज पाल की शादी 11 साल पहले परियाएं थाना लाइन बाजार निवासी 32 वर्षीय सरोजा पाल से हुई थी। दोनों को 10 साल बाद जुड़वां बच्चे हुए थे। इसमें एक लड़का एवं एक लड़की थी। महिला ने अपने बच्चों तनवेश और तन्वी की हत्या कर दी। दोनों की उम्र महज 11 माह थी। 

पत्नी को दवा दिलाने मुंबई से लेकर आया था गांव

मनोज पाल प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। दो महीने पहले ही वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए मुंबई से गांव लेकर आए थे। शनिवार की सुबह जब वह घर के अंदर से कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। तब उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब वह किसी तरह घर के अंदर घुसे तो देखा कि पत्नी सरोज गाटर के हुक के गमछे के सहारे फंदे से झूल रही है। 

स्वजनों और पति से पुलिस कर रही पूछताछ

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मृत महिला के स्वजनों एवं पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या किए जाने से गांव में मायूसी छाई हुई है। गांव वाले पीड़ित पति को सांत्वना दे रहे हैं।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर