वाराणसी: हजारों बेसहारों का सहारा बन चुका है ये युवक, चलाता है बाइक एंबुलेंस

Aman Kabir: वाराणसी के अमन कबीर गरीब, बेसहारा और घायल लोगों की सालों से मदद कर रहे हैं। वो अब तक हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं। उनके पास बाइक एंबुलेंस भी है।

aman kabir
अमन कबीर 

वाराणसी के अमन कबीर गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने में काफी आगे हैं। वो कहते हैं कि सेवा ही मेरे लिए सब कुछ है। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा हुआ है, 'वाराणसी शहर में कहीं भी लाचार, घायल बीमार व गुमशुदा इंसान देखें तो हमें सेवा के लिए कॉल करें।' अमन ने इसके लिए 8687553080 नंबर भी दिया हुआ है। वो बाइक एंबुलेंस भी चलाते हैं और जिसको जरूरत होती है उस तक पहुंच जाते हैं। 

वो अभी तक हजारों लोगों का इलाज कर चुके हैं। वो बताते हैं, '2007 में जब यहां विस्फोट हुआ था तो लोग यूं ही पड़े हुए थे, कोई उनकी सेवा नहीं कर रहा था। तभी मैंने लोगों की हालत देखकर ये शुरू किया। अब तक हजारों लोगों की सेवा कर चुका हूं। जो भी बेसहारा होता है या कहीं किसी दूसरे राज्य से आया है, किसी के बाल बढ़े हुए हैं उन्हें हम सही करने की कोशिश करते हैं। बाइक एंबुलेंस में सभी चीजें रहती हैं।' 

अमन कहते हैं कि 17-18 राज्य के लोगों को उनके घर भेजा है। किसी को रक्त की भी जरूरत है तो उसकी भी व्यवस्था की गई। लॉकडाउन में जो लोग फंसे थे, उनको उनके घर भेजा गया। पिताजी कई बार कहते हैं कि ये क्या करते हो, लेकिन फिर भी मैं ऐसा करता हूं। मौसम और समय कोई भी हो बस फोन की एक घंटी पर अमन गरीब और बेसहारों के मदद के लिए पहुंच जाते हैं। पिता ने अमन को रोकने के लिए हाथों में जंजीर तक बांध दी थी। लेकिन फिर भी वो नहीं रुके। 

अमन कबीर के फेसबुक पेज पर जाकर आप देख और जान सकते हैं कि वो किस तरह बेसहारा, गरीब और हादसों में घायल लोगों की मदद करते हैं।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर