Varanasi:बनारस की बेटी का जलवा, 21 घंटे में भगवान बुद्ध के 111 चित्र बनाया, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Varanasi News: वाराणसी की एक बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति हासिल की है। शेफाली पांडेय ने 21 घंटे के अंदर भगवान बुद्ध के 111 चित्र बनाकर वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज करा लिया है। शेफाली ने अपनी कलाकृति में गौतम बुद्ध को अपने शिष्यों को उपदेश देते हुए दिखाया है। काशी की बेटी ने 11 मीटर लंबे और 3 इंच चौड़े साटन के रिबन पर भगवान बुद्ध का चित्र बनाया है।

Shefali won the World Greatest Award for making a portrait of Lord Buddha
भगवान बुद्ध का चित्र बना शेफाली ने पाया वर्ल्ड ग्रेटेस्ट अवार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • बौद्ध शिक्षक एवं भिक्षुओं ने शेफाली को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया
  • शेफाली मार्शल आर्ट खिलाड़ी के तौर पर रजत एवं कांस्य पदक भी जीत चुकी है
  • 11 अप्रैल 2018 को लांगेस्ट लाइव पेंटिंग मैराथन में भी रिकॉर्ड है दर्ज

Varanasi Viral News: काशी की बेटी शेफाली पांडेय की आज हर ओर चर्चा हो रही है। बेटी ने अपने जिले और राज्य का दुनिया भर में नाम रोशन किया है। शेफाली पांडेय ने 21 घंटे के भीतर भगवान बुद्ध के 111 चित्र बनाए हैं। यह चित्र 11 मीटर लंबे और 3 इंच चौड़े साटन के रिबन पर बनाया गया है। इस चित्र में भगवान बुद्ध अपने शिष्यों को उपदेश देते हुए दिख रहे हैं। यह चित्र बनाकर शेफाली ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

बौद्ध शिक्षकों और भिक्षुओं ने सारनाथ स्थित बौद्ध मंदिर में कार्यक्रम आयोजित करके शेफाली को वर्ल्ड  ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया है। बता दें शेफाली मार्शल आर्ट खिलाड़ी के रूप में रजत और कांस्य पदक भी जीत चुकी है। इसके अतिरिक्त 11 अप्रैल 2018 को लांगेस्ट लाइव पेंटिंग मैराथन में शेफाली ने रिकॉर्ड बनाया था। यह प्रतियोगिता मनाली में आयोजित की गई थी। शेफाली को यूपी गौरव पुरस्कार से भी नवाजा गया है। 

अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और पिता को दिया

शेफाली ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी माता और पिता को दिया है। इसके अलावा अपने गुरु पूनम राय को भी सफलता का श्रेय दिया है। शेफाली के मुताबिक वह अपनी पेंटिंग और ताइक्वांडो की क्लसेस बीर फाउंडेशन में शुरू की है। उन्होंने पेंटिंग में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शेफाली ने दो बार ताइक्वांडो में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया है। एक बार सिल्वर और एक बार ब्रॉन्ज जीता है। तब भी इनको वाराणसी में कई संगठनों एवं अधिकारियों ने सम्मानित किया था।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराना है परचम

शेफाली ने कहा कि वह चित्रकारी और अन्य प्रतियोगिताओं में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल पाना है। इसके लिए वह तमाम तैयारियां कर रहीं हैं। बताया कि बहुत जल्द चित्रकारी के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर देश और अपने राज्य का नाम रोशन करेंगी। इसके अलावा ताइक्वांडो की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। 

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर