Varanasi News: एक लाख का इनामी विष्णु मिश्र गिरफ्तार, दो साल से चल रहा था फरार, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

Varanasi News: वारणसी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के फरार एक लाख के इनामी बेटे विष्‍णु को वाराणसी एसटीएफ ने दबोच लिया है। आरोपी पर सामूहिक दुष्कर्म और रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था।

vishnu mishra arrested
एसटीएफ ने दबोचा दो साल से फरार इनामी विष्णु मिश्र को  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा है गिरफ्तार आरोपी विष्‍णु मिश्र
  • आरोपी पर सामूहिक दुष्कर्म और संपत्ति हड़पने जैसे मामले
  • बहन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताई भाई के जान को खतरा

Varanasi News: वारणसी के पूर्व विधायक विजय मिश्र का फरार एक लाख का इनामी बेटा पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है। सामूहिक दुष्कर्म और रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने जैसे कई आपराधिक मामलों में आरोपी विष्णु मिश्र को वाराणसी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विष्‍णु करीब दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसटीएफ में स्‍पेशल टीम का गठन करने के साथ विदेश भागने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कहां से गिरफ्तार किया, अभी इस बारे में कोई जानकारी साझां नहीं की गई है। इस गिरफ्तारी के बाद विष्णु की बहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपने भाई की जान को खतरा बताया है।

बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कौलापुर निवासी कृष्णमोहन तिवारी की शिकायत पर वर्ष 2020 में गोपीगंज थाने में विजय मिश्र, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा व पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने इन पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। इसी साल सितंबर में वाराणसी की एक गायिका ने भी पुलिस में पूर्व विधायक, पुत्र विष्णु मिश्र व पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इन दोनों मामलों में आरोपी तत्कालीन विधायक विजय मिश्र को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन तब से विष्‍णु और विकास फरारी काट रहे थे। विकास अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

22 जुलाई को इनामी राशि बढ़ा कर की गई थी एक लाख रुपये

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिता के पकड़ जाने के बाद बेटे पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बावजूद भी गिरफ्तारी न होने पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई। वहीं बीते 22 जुलाई को एडीजी जोन वाराणसी ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये की थी। जिसके बाद आरोपी को एसटीएफ ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक विजय मिश्र अभी इस मामले में आगरा जेल में बंद हैं।

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर