लाइव टीवी

1.80 लाख रुपए के लिए पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, मां के सामने घोंपा चाकू

Updated Apr 25, 2020 | 15:53 IST

Father Kills NRI Son in Surat: गुजरात में एख शख्स ने उधार के पैसे वसूल के लिए अपने बेटे की हत्या कर दी। मृतक आरोप की इकलौती औलाद थी।

Loading ...
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत में एक शख्स अपने एनआरआई बेटे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इंग्लैंड में रहने वाले अपने बेटे को कथित तौर पर 1.80 लाख रुपए उधार दिए थे जिसके चलते दोनों में तीखी बहस हो गई। इसके बाद पिता ने गुस्से में बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान अब्दुल हमीद मनियार जबकि मृतक की इमरान के तौर पर हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। इमरान अपने पिता का इकलौता था। वह पिछले 10 वर्षों से लंदन के एक होटल में काम कर रहा था।

इमरान को शनिवार को लंदन लौटना था

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 वर्षीय इमरान अपनी पत्नी और बच्चे के साथ करीब डेढ़ महीने पहले सूरत आया था। यहां आने के बाद इमरान ने अपने घर को रिनोवेट करने की योजना बनाई, जिसके लिए उसने पिता से 1.80 लाख रुपए उधार लिए। इसके अलावा, उसने अपने अन्य परिचितों और दोस्तों से भी कुछ पैसे उधार लिए। इमरान को शनिवार को लंदन लौटना था, ऐसे में पिता ने उससे उधार लिए पैसे वापस करने की मांग की।

पुलिस ने कहा, 'अब्दुल हमीद पैसे वापस पाने के लिए चिंतित था क्योंकि इमरान शनिवार को ब्रिटेन के नागरिकों के लिए एक विशेष उड़ान से लंदन लौट रहा था। इमरान ने अपने पिता से कहा  कि उसके पास पैसे नहीं हैं। लेकिन उसने वादा किया कि वह पहले दोस्तों से उधार लिए पैसे लौटाएगा उसके पिता के पैसा वापस कर देगा।' पुलिस ने कहा कि इमरान ने अपने पिता को यह भी सुझाव दिया था कि वह इस पैसे का एक हिस्सा वसूलने के लिए घर का एक हिस्सा किराए पर दे सकता है।

'पिता ने कंधे में घोंपा छुरा'

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पैसे को लेकर अब्दुल हामीद और उनकी पत्नी समसुनिसा के बीच बहस होने लगी। दोनों की बहस सुनने के बाद इमरान उनके कमरे में चला गया। इमरान के कमरे में आते ही पिता ने उसके साथ भी बहस शुरू कर दी और बात बढ़ गई। पिता ने अचानक इमरान के कंधे और अंडरआर्म छुरा घोंप दिया। इमरान को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  घटना को लेकर समसुनिसा ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।