लाइव टीवी

CGPSC Admit Card 2022: वेबसाइट psc.cg.gov.in पर एग्जाम एडमिट कार्ड हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Updated Sep 14, 2022 | 19:28 IST

CGPSC Admit Card 2022 Released: चपरासी परीक्षा के लिए CGPSC एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- psc.cg.gov.in की मदद से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
CGPSC Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • CGPSC की ओर से 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा एग्जाम।
  • वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किए गए चपरासी परीक्षा के एडमिट कार्ड।
  • चेक करें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी डायरेक्ट लिंक।

CGPSC Admit Card 2022 Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC एग्जाम के लिए 2022 एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- psc.cg.gov.in की मदद से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर ईमेल आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। उम्मीदवार दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना सीजीपीएससी चपरासी परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

CGPSC चपरासी परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार सवालों का उत्तर देना होगा जिसमें भारत के सामान्य ज्ञान और छत्तीसगढ़, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य गणित और छत्तीसगढ़ भाषा जैसे विषय शामिल हैं। उम्मीदवार यहां दिए स्टेप्स का उपयोग आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक: CGPSC Peon Exam Admit Card 2022 Download Link

CGPSC चपरासी परीक्षा एडमिट कार्ड 2022: कैसे करें डाउनलोड

  1. आधिकारिक वेबसाइट- psc.cg.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'चपरासी (सामान्य प्रशासन विभाग और सीजीपीएससी) परीक्षा -2022 (14-09-2022) का ऑनलाइन एडमिट कार्ड देखने / प्रिंट करने के लिए क्लिक करें।'
  3. एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  4. अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. अपनी ब्रांच सब्मिट करें और पोर्टल तक पहुंचें।
  6. अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

Also Read: IBPS PO Prelims Result: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 जारी, यहां चेक करें अफसर स्केल 1 का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एक वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का डेट और टाइम, अवधि और अन्य जानकारी को ध्यान से चेक करें।