लाइव टीवी

HPBOSE Class 10th Result 2022: आज जारी नहीं होंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट, देखें ताजा अपडेट

Updated Jun 27, 2022 | 15:27 IST

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE आज 27 जून 2022 को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी नहीं करेगा। HPBOSE के अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जाएगा...

Loading ...
हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज जारी नहीं करेगा कक्षा 10वीं के परिणाम।
  • कक्षा 10वीं के रिजल्ट में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक लाने होंगे।
  • कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date and Time: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज जारी नहीं हो रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि आज 27 जून, 2022 को हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करेगा। अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आज परिणाम जारी नहीं होंगे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड पहले ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर चुका है, जिस कारण से कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा भी जल्द होनी की उम्मीद जताई जा रही है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

इसी हफ्ते जारी होंगे रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश के कक्षा 10वीं के छात्र उम्मीद जता रहे थे कि आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो जाएगा। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार, बोर्ड रिजल्ट जारी करने को पूरी तरह से तैयार नहीं है जिस कारण से आज रिजल्ट जारी नहीं होगा। इस दौरान संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट इस हफ्ते ही जारी किया जाएगा। किस दिन रिजल्ट जारी होगा इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Read More- पंजाब बोर्ड आज जारी कर सकता है कक्षा 12वीं के परिणाम, ऐसे करें चेक

How to Check HPBOSE Class 10th Results 2022

एक बार HPBOSE कक्षा 10वीं 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-  hpbose.org पर जाएं
  • फिर ‘HPBOSE Class 10th Result 20222’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें, बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

Read More- आज जारी होंगे असम 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करे चेक

HPBOSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। अप्रैल में संपन्न हुई एचपीबीओएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।