लाइव टीवी

NTA NEET Admit Card 2022: नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे करें चेक

Updated Jun 27, 2022 | 20:04 IST

NEET UG Admit Card 2022 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं...

Loading ...
NEET UG 2022 एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकता है।
  • NTA, NEET UG 2022 की परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

NEET UG Admit Card 2022 Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। छात्र एनईईटी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश टेस) यूजी 2022 परीक्षा के लिए एनईईटी 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, एनटीए एनईईटी यूजी 2022 एडमिट कार्ड के बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह ताजा अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें। नीट यूजी 2022 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी है।

Read More- पंजाब बोर्ड आज जारी कर सकता है कक्षा 12वीं के परिणाम, ऐसे करें चेक

How to Download NEET UG Admit Card

एक बार नीट यूजी 2022 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलों कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर ‘NEET UG 2022 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • आपका NEET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

Read More- सीबीएसई 10वीं व 12वीं के रिजल्ट पर आधिकारिक घोषणा जल्द

नीट यूजी 2022 परीक्षा का पैटर्न

NEET UG परीक्षा ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। इसके लिए उम्मीदवारों को 3.30 घंटे का समय दिया जाएगा। नीट 2022 प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न होंगे। पेपर भारत के लगभग 543 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस साल नीट यूजी के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।