लाइव टीवी

IAF Agniveer Result 2022 : जारी हो गया अग्निपथ भर्ती योजना 2022 परिणाम, यहां से करें चेक

Updated Aug 11, 2022 | 08:38 IST

IAF Agniveer Result 2022 Declared: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ भर्ती योजना 2022 परिणाम की घोषणा कर दी है। यह परिणाम फेज 1 परीक्षा के जरिये जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अग्निपथ परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं

Loading ...
अग्निपथ भर्ती योजना 2022 परिणाम, यहां से करें चेक
मुख्य बातें
  • अग्निपथ भर्ती योजना 2022 परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है।
  • यह परिणाम चरण 1 परीक्षा के लिए जारी किया गया है।
  • परीक्षा का आयोजन 24 से 30 जुलाई के बीच किया गया था।

IAF Agniveer Result 2022 Declared: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ भर्ती योजना 2022 परिणाम की घोषणा कर दी है। यह परिणाम फेज 1 परीक्षा के लिए जारी किया गया है। परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अग्निपथ परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं। अग्निपथ भर्ती योजना 2022 परिणाम की घोषणा उन सभी उम्मीदवारों के लिए किया गया है जिन्होंने 24 से 30 जुलाईए 2022 तक फेज 1 परीक्षा में भाग लिया था।

उम्मीदवारों को अब अपने CASB Agniveer result ऑनलाइन देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। वे अपने स्कोर को डाउनलोड करने के लिए यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:-

CASB IAF अग्निवीर परिणाम 2022: सरकारी परिणाम की जांच कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना अग्निपथ भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट - agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर 'कैंडिडेट लॉग इन' टैब पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • अब लॉग इन करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।
  • आपका IAF अग्निवीर परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Direct Link for IAF Agniveer Result 2022

वायु सेना अग्निवीर परिणाम 2022 को प्रिंट फॉर्म में अगले चरण के लिए सुरक्षित रखें। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि चरण 2 ऑनलाइन परीक्षा के बाद, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एक शारीरिक फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

7 लाख से अधिक आए थे आवेदन

IAF अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए 7 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। CASB वायु सेना के परिणाम घोषित होने के साथ, उम्मीदवारों को अगले दौर की तैयारी करनी चाहिए। IAF में अग्निवीरों का अंतिम नामांकन 11 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा।

Read More - जारी हुआ UPSC CDS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, upsc.gov.in पर करें डाउनलोड