लाइव टीवी

UGC NET Exam Date 2021: यूजीसी नेट परीक्षा को किया गया रिशिड्यूल, नई तिथियों का विवरण यहां देखें

Updated Oct 02, 2021 | 13:49 IST

UGC NET 2021 Admit Card, New Exam Date: NTA ने 1 अक्टूबर को UGC-NET दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षाओं को रिशिड्यूल कर दिया है। अब यह परीक्षाएं 17 से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी

Loading ...
UGC NET Admit Card 2021: परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव (i-stock)
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट परीक्षा की तिथियों को किया गया रिशिड्यूल
  • यूजीसी नेट परीक्षा 17 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
  • ugcnet.nta.nic.in पर देखें नई तिथियों के बारे में

UGC NET Admit Card 2021: The National Testing Agency (NTA) ने UGC-NET परीक्षा से पहले बड़ा कदम लिया है। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 1 अक्टूबर को UGC-NET दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षाओं को रिशिड्यूल कर दिया है।

कुछ परीक्षाओं कार्यक्रम में हो रहा था टकराव

नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट 17 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, यह 6-8 अक्टूबर और 17-19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना था। 10 अक्टूबर को कुछ परीक्षाओं के कार्यक्रम के बीच टकराव के कारण परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।

UGC NET Admit Card 2021 एक बार जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2021 Download का यह है तरीका

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  2. यहां होमपेज पर केंद्र व सबसे नीचे देखेंगे तो आपको UGC NET Admit Card 2021 Download के लिए लिंक मिल जाएगा। (हालांकि अभी एडमिट कार्ड के लिए लिंक एक्टिव नहीं हुआ है)
  3. इस पर​ क्लिक करेंगे तो नया पेज खुलेगा और यहां आपको क्रेडिंशियल डालना होगा।
  4. इसके अलावा आपको होमपेज पर दाएं तरफ News & Events नाम के बॉक्स में भी UGC NET Admit Card 2021 के लिए लिंक दिखाई दे जाएगा।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड में होगी यह जानकारी

परीक्षा तिथि के अलावा, यूजीसी नेट प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, आवेदन संख्या, रिपोर्टिंग समय होगा। एडमिट कार्ड के अंत में परीक्षा के निर्देश भी दिए गए हैं और उम्मीदवारों को इसके बारे में पता होना चाहिए।

परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एक प्रिंट कॉपी के रूप में एडमिट कार्ड ले जाना होगा। इसके साथ, उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार का फोटो और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ, मूल के रूप में ले जाना होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एक पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र ले जाने की आवश्यकता है।

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021 Live Updates

UGC NET में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। प्रत्येक विषय के लिए दो पेपर होते हैं। पेपर 1 में 50 MCQ होते हैं और पेपर 2 में 100 MCQ होते हैं। परीक्षा में लिखने के लिए छात्रों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, और कोई नकारात्मक अंकन लागू नहीं है।