लाइव टीवी

NEET UG Result 2021 Date: देखें कब आ रहा है परिणाम, दूसरे चरण के लिए फिर से खुली रजिस्ट्रेशन विंडो

Updated Oct 22, 2021 | 16:11 IST

NEET UG Result 2021 Date: क्या आपने नीट परीक्षा के लिए दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। यदि आप अपने आवेदन में कुछ बदलाव या संशोधन करना चाहते हैं, तो 26 अक्टूबर 2021 तक ऐसा कर सकते हैं...

Loading ...
NEET Result 2021: रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन (i-stock)
मुख्य बातें
  • राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2021 परिणाम जल्द neet.nta.nic.in पर आएंगे।
  • एनटीए ने दूसरे चरण के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
  • 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2021 Result का बेसब्री से छात्र इंतजार कर रहे​ हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 15 लाख से अधिक छात्र NEET 2021 entrance exam के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही एनटीए (National testing Agency) नीट रिजल्ट घोषित करेगा, उम्मीदवारों के लिए इस इस लिंक timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन (NTA reopens 2nd Phase registration) विंडो को फिर से खोल दिया है। जिन छात्रों ने दूसरे चरण का पंजीकरण पूरा नहीं किया था या सुधार या बदलाव करना चाहते हैं, वे 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच ऐसा कर सकते हैं।

NEET result date की बात करें, तो उम्मीद है कि एनटीए अक्टूबर के अंत तक परिणाम जारी कर सकता है।  बता दें, 2nd Phase registration केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए फिर से खोला गया है। फिलहाल, परिणाम में कुछ दिन शेष हैं, सूत्रों के अनुसार, संभावित रूप से परिणाम 29 अक्टूबर या 30 अक्टूबर तक आने की संभावना है।

NEET 2021 Phase 2 Registration, Phase 1 Correction window

जिन छात्रों ने NEET 2021 exam के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे फिर से अपने आवेदन की जांच करें और एक बार उपलब्ध विवरण को सत्यापित करें। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सिस्टम छात्रों को निम्नलिखित विवरणों को संपादित और संशोधित करने की अनुमति दे रहा है-

  1. लिंग
  2. राष्ट्रीयता
  3. ईमेल पता
  4. श्रेणी
  5. उप-श्रेणी
  6. दूसरे चरण के पंजीकरण के सभी क्षेत्र

इस स्थिति में रद्द किया जा सकता है प्रवेश

छात्रों को उनका neet 2021 score card उनके पंजीकृत ईमेल पते पर भेजा जाएगा। साथ ही, प्रवेश के समय अन्य सभी विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। किसी भी विसंगति के मामले में, छात्र का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि एक बार फिर से आवेदन पत्रों की सावधानीपूर्वक जांच करें और सुनिश्चित करें कि कोई त्रुटि न हो। यह विंडो 26 अक्टूबर, 2021 को शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद और विस्तार की संभावना नहीं है।