लाइव टीवी

NEET UG Counselling 2021: जारी हो गया NEET UG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल, पहला दौर इस तारीख से होगा शुरू

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jan 17, 2022 | 15:49 IST

NEET UG Counselling 2021: अखिल भारतीय कोटा सीटों और राज्य कोटे की सीटों के तहत प्रवेश के लिए NEET UG 2021 Counselling Schedule जारी कर दिया गया है। एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर शेड्यूल जारी किया है, उम्मीदवार यहां पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं...

Loading ...
NEET UG Counselling 2021: जारी हो गया NEET UG 2021 काउंसलिंग
मुख्य बातें
  • राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल जारी
  • एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर शेड्यूल जारी किया
  • काउंसलिंग का पहला दौर 19 जनवरी से शुरू होगा

NEET UG Counselling 2021 Released: अखिल भारतीय कोटा सीटों और राज्य कोटे की सीटों के तहत प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर शेड्यूल जारी किया है। NEET UG 2021 AIQ काउंसलिंग का पहला दौर 19 जनवरी से शुरू होगा और राज्य कोटे के लिए काउंसलिंग 27 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। NEET UG के उम्मीदवार नीचे MCC NEET काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 8 लाख से अधिक छात्रों द्वारा NEET UG 2021 काउंसलिंग 2021 की प्रतीक्षा की जा रही थी। यूजी काउंसलिंग के बाद अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने का मौका मिलता है। NEET UG Counselling 2021 के लिए पंजीकरण करने वाले छात्रों को NEET UG 2021 score card, NEET UG 2021 admit card, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो), PwD प्रमाणपत्र (यदि जरूरी हो) और अन्य जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी एनईईटी काउंसलिंग (MCC NEET counselling) के विवरण और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

नीट यूजी काउंसलिंग 2021: एआईक्यू और राज्यवार काउंसलिंग का शेड्यूल

इवेंट एआईक्यू काउंसलिंग शेड्यूल स्टेट कोटा काउंसलिंग शेड्यूल
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 19 जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक 2022 27 जनवरी, 2022 से 31 तारीख जनवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2022 7 फरवरी, 2022
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 9 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 15 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2022 24 फरवरी, 2022 
Mop up Round 2 मार्च, 2022 से 11 मार्च, 2022 7 मार्च, 2022 - 10 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2022 15 मार्च, 2022
अखिल भारतीय कोटा / केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों / ईएसआईसी / एम्स / जेआईपीएमईआर (पुदुचेरी / कराईकल) सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 मार्च, 2022 से 22 मार्च, 2022 16 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2022 20 मार्च, 2022

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 13 जनवरी को NEET UG काउंसलिंग की तारीख 2021 की घोषणा की थी। MCC 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए चार राउंड (AIQ राउंड 1, AIQ राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड) में काउंसलिंग आयोजित करेगा। बाकी 85% काउंसलिंग राज्य के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।