

- कल यानी 22 अगस्त 2022 को जारी होगी नीट यूजी आंसर की।
- 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी नीट की परीक्षा।
- नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें आंसर की।
NEET UG 2022 Answer Key Released Soon: नीट यूजी 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कल यानी 22 अगस्त 2022 को नीट की आंसर की जारी कर सकता है। साथ ही आंसर की के साथ ओएमआर रिस्पांस शीट भी जारी कर दी जाएगी। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए समय दिया जाएगा, एनटीए द्वारा इस पर समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। ध्यान रहे रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाता है।
इस बार नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई को देशभर के 497 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 15 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए पात्र माने जाते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि नीट रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET UG 2022 Answer Key, ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
नीट यूजी की आंसर की जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
नीट यूजी 2022 संभावित कटऑफ
- सामान्य वर्ग (General Category) - 50%
- फिजिकल हैंडीकैप - 45%
- एससी/एसटी/ओबीसी - 40%
- नहीं होगी रिजल्ट में देरी
पिछले साल नीट यूजी 2022 की आंसर की 15 अक्टूबर को जारी की गई थी, वहीं रिजल्ट 1 नवंबर को घोषित किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं होगी, उम्मीद है कि इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी हो सकता है।