लाइव टीवी

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परिणाम, यहां करें चेक

Updated Jun 06, 2022 | 13:22 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 on on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, theboardresults.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने आज सोमवार, 6 जून को आर्ट्स स्ट्रीम के कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर आज दोपहर 12ः15 बजे रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं....

Loading ...
बीएसईआर 12 आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट
मुख्य बातें
  • राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट आज जारी हो गए हैं।
  • कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज दोपहर 12:15 बजे जारी हुआ।
  • बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का इंतजार आज खत्म कर दिया है। लंबे समय के इंतेजार के बाद आखिरकार परिणाम जारी कर दिया गया। बीएसईआर ने सोमवार 6 जून को कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। राजस्थान बोर्ड के कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का परिणाम आज दोपहर 12:15 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारित वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RBSE 12th Arts Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किया गया कक्षा 12वीं का परिणाम, छात्र बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल, रोल नंबर और जन्म तिथि आदि जानकारियां सबमिट करनी होंगी। कई बार तकनीकी जानकारी ना होने के कारण छात्रों को रिजल्ट देखने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छात्र कुछ इस प्रकार अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2022 Direct Link

How to Check RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result - ऐसे चेक करें बीएसईआर 12 आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट

स्टेप-1 बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप-2 'आरबीएसई 12वीं आर्ट्स परिणाम' या 'आरबीएसई 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय' परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
स्टेप-4 इसके बाद आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप-5 इसे डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड के 12वीं आर्ट्स के छात्रों को यह जानना काफी आवश्यक है कि परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने ही होंगे। वह छात्र जो 1 या 2 विषयों में 33 प्रतिशत अंक लाने में नाकामयाब होते हैं, उन छात्रों को बीएसईआर 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा देना अनिवार्य होगा।