लाइव टीवी

REET Answer Key 2022: जारी हुई REET परीक्षा आंसर-की, इस लिंक से करें डाउनलोड

Updated Aug 19, 2022 | 09:41 IST

REET Answer Key 2022 Released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, BSER ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी कर दी है। हालांकि यह फाइनल आंसर की नहीं हैं सभी उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति जमा करने का भी समय दिया जाएगा जिसके बाद ही अंतिम आंसर की जारी होगी।

Loading ...
चेक करें रीट आंसर की 2022 जारी
मुख्य बातें
  • राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है।
  • आपत्तियों के लिए सुंधार विंडो जल्द ओपन होगी।
  • लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू राउंड भी आयोजित किया जाएगा।

REET Answer Key 2022 Released at reetbser2022.in and rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (REET Answer Key 2022 Released) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE ने अब रीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही आंसर की को लेकर उम्मीदवारों का लम्बा इंतजार भी अब खत्म हो गया है। अब सभी उम्मीदवार आंसर की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

REET 2022 Answer Key Link

How to Download REET Answer Key 2022

अब सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर राजस्थान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आंसर की चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर REET 2022 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

इतने उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2  दो बीते 23 और 24 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई थी, इसके लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पेपर 1 के लिए 3 लाख 86 हजार 508 जबकि पेपर-2 के लिए 12 लाख 57 हजार 738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 

आज जारी होंगे CUET के एडमिट कार्ड, cuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड

छात्रों को बता दें कि बोर्ड पहले प्रोविजनल आंसर जारी की जा चुकी है, अब उम्मीदवारों की आपत्तियां जमा करने के लिए एक सुधार विंडो भी ओपन कर दी जाएगी। जिसके बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी होगी। पिछले आंकड़ो को देखें तो फाइनल आंसर की जारी होने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।