लाइव टीवी

RSMSSB VDO MAINS Result 2022: जल्द जारी होंगे आरएसएमएसएसबी वीडियो परीक्षा के परिणाम, rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

Updated Jul 17, 2022 | 16:25 IST

RSMSSB VDO MAINS Result 2022 : राजस्थान ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट अब जल्द ही जारी हो सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं।

Loading ...
RSMSSB VDO मेन्स रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • जल्द जारी हो सकता है राजस्थान वीडियो मेन्स 2022 का रिजल्ट।
  • वीडियो की मेन्स परीक्षा 09 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।
  • रिजल्ट के बाद वीडियो के 3 हजार 396 रिक्तियों को भरा जाएगा।

RSMSSB VDO MAINS Result 2022: राजस्थान ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने वाला है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कृपया ध्यान दें। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB एक या दो दिनों के भीतर ही ग्राम विकास अधिकारी 2022, VDO मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर वह अपना रिजल्ट चेक कर लें।

दो चरणों में आयोजित होती है VDO की परीक्षा

छात्रों को बता दें कि राजस्थान VDO के पद पर उम्मीदवारो के चयन के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। याद दिला दें कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2021 थी। इसके बाद VDO पद के लिए पहले चरण की परीक्षा प्रीलिम्स 27 और 28 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसके बाद प्रीलिम्स की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए इसी महीने 9 जुलाई को मेन्स की परीक्षा आयोजित की गई थी। अब मेन्स का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने वाला है।

Read More- जारी हो गया आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

रिजल्ट के बाद जारी होगी कटऑफ लिस्ट

एक बार VDO मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद उम्मीदवारों के चयन के लिए कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस कट-ऑफ लिस्ट को प्रश्न पत्र के कठिनाई लेवल के अनुसार जारी किया जाता हैं। वहीं वर्गों के लिए कट-ऑफ अंक अलग-अलग जारी किए जाते हैं।

How to Check RSMSSB VDO Mains Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर RSMSSB Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। फिर एक लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

Read More- जानें क्यों आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां है आधिकारिक जानकारी

बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के 3 हजार 396 रिक्तियों को भरा जाएगा। वहीं इसमें नॉन TSP के 674 पद भी शामिल हैं।