लाइव टीवी

UP NHM CHO Admit Card 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सीएचओ के लिए जारी किया एडमिट कार्ड

Updated Aug 26, 2021 | 18:18 IST

UP NHM CHO Admit Card 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश कुल 2800 पदों की बंपर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी नीचे बताए गए लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
up nhm सीएचओ के लिए एडमिट कार्ड जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सीएचओ के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
  • विज्ञप्ति के तहत कुल उत्तर प्रदेश में कुल 2800 सीएचओ की भर्ती होनी है।
  • उम्मीदवार नीचे बताए गए लिंक व यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UP NHM CHO Admit Card 2021: National Health Mission, Uttar Pradesh ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसे यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे बताए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने 2021-22 सत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार UP NHM CHO Admit Card 2021 के लिए यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी एडमिट कार्ड पर है। उम्मीदवार सभी विवरणों की जांच करें और परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले स्थल पर पहुंच जाएं। यदि आप UP NHM CHO Admit Card 2021 डाउनलोड करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

UP NHM CHO Admit Card Download - एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

  1. उम्मीदवार सबसे पहले upnrhm.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद पेज के दाएं तरफ Updates के बॉक्स में देखे आपको UP NHM CHO Admit Card डाउनलोड करने के लिए लिंक मिल जाएगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो Updates के बॉक्स के नीचे View All पर क्लिक कर दें, इससे सभी नोटिफिकेशन दिखाई दे जाएंगे।
  3. अब आप Link for downloading Admit Card for 2800 CHO vacancies पर क्लिक कर दें।

आप चाहें तो सीधे इस लिंक UP NHM CHO Admit Card पर क्लिक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। यदि आप यह जानकारी भूल गए हैं, तो नीचे फार्गेट पासवर्ड पर क्लिक करें फिर से पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। एडमिट कार्ड दिखाई देने के बाद डाउनलोड कर सुरक्षित तरीके से रख लें।

UP NHM CHO Exam - जान लें परीक्षा के बारे में

  1. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  2. इसमें कुल 100 अंकों के दो खंड होंगे। सेक्शन- I (80 अंकों) में प्रोफेशनल नॉलेज (ट्रेड से जुड़ी) और सेक्शन- II (20 मार्क्स) में 100 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (MCQ) होंगे, जिसमें जनरल एप्टीट्यूड, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और बेसिक कंप्यूटर जानकारी पूछी जाएगी।
  3. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  4. यदि किसी सवाल के लिए प्रयास नहीं किया जाएगा, तो इसके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  5. प्रश्न पत्र द्विभाषी भाषा यानी अंग्रेजी और हिंदी में होगा।

नवीनतम व पुख्ता जॉब की जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नउभारत डिजिटल का अवलोकन करते रहें।