लाइव टीवी

UPTET 2021: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

Updated Oct 05, 2021 | 17:36 IST

UPTET 2021 Notification, Application Form Online: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET 2021 की आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही परीक्षा के लिए जारी की जाएगी। 28 नवंबर को परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी

Loading ...
UPTET 2021 Notification: नोटिफिकेशन आज हो सकता है जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • UPTET 2021 अधिसूचना आज updeled.gov.in पर जारी होने की संभावना है।
  • परीक्षा के लिए पंजीकरण 7 अक्टूबर, 2021 से शुरू होने की संभावना है।
  • परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET 2021 की आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही परीक्षा के लिए जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अपेडट आज शाम या कल दोपहर तक में आ सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा के लिए पंजीकरण 7 अक्टूबर, 2021 से शुरू होंगे। अधिक जानकारी updeled.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

नवंबर में होनी है UPTET परीक्षा

UPTET 2021 परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा में देरी हुई और नई तिथियां और अधिसूचना जारी की जानी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र भर सकेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, 28 नवंबर को परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। जैसे ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, इससे संबंधित विवरण आपको ​आधिकारिक वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाउ पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

UPTET 2021: Dates

इवेंट संभावित तिथि
Official notification for the exam अक्टूबर 4, 2021 
UPTET 2021 Registrations begin अक्टूबर 7, 2021
Registrations end अक्टूबर 25, 2021
Last date to pay the fee अक्टूबर 26, 2021
UPTET 2021 Exam Date नवंबर 28, 2021

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि ये तिथियां केवल अस्थायी हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही अंतिम तिथियां जारी की जाएंगी।

यूपीटीईटी 2021 उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा जिसमें परीक्षा के सभी महत्वपूर्ण विवरण होंगे। इन विवरणों में स्थल, समय और यहां तक कि COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल से संबंधित दिशानिर्देश भी शामिल हैं।

UPTET 2021 की अधिसूचना जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न के बारे में भी पता चल जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।