लाइव टीवी

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने किया याद, जारी किया फिल्म का नया लुक

Updated Jun 27, 2020 | 14:26 IST

Vicky Kaushal Movie New Look: आज ( 27 जून) फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि के मौके पर विक्की कौशल की आने वाली फिल्म का नया लुक जारी हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vicky Kaushal
मुख्य बातें
  • मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि आज
  • इस मौके पर सामने आया विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म से नया लुक
  • फिल्म में एक बार फिर मेघना गुलजार संग काम करेंगे विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अब एक बार फिर से वो दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे, जिसका नया पोस्टर सामने आ गया है।

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि के मौके पर फिल्म से उनका लुक सामने आया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। विक्की ने खुद सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की याद में। इसमें विक्की के लुक के साथ- साथ  फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले पिछले साल 27 जून यानी आज ही के दिन उनकी पुण्यतिथि के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था। 

कौन थे सैम मानेकशॉ

मालूम हो कि आज सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि है। वो भारतीय सेना के प्रमुख थे और उनके नेतृत्व में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की करारी हार हुई थी। वह भारतीय सेना के पहले ऐसे जनरल बने जिन्हें प्रमोट कर फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी। 27 जून 2008 को उनका निधन हो गया था।

दूसरी बार करेंगे मेघना गुलजार संग काम

विक्की कौशल दूसरी बार मेघना गुलजार के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म राजी में साथ काम किया था, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की पाकिस्तानी आर्मी अफसर के रोल में थे और उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। फिल्म को बहुत पसंद किया गया था।

वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आएंगे, जिसे शूजित सरकार डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके अलावा विक्की करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखेंगे। विक्की के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर होंगे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।